कैबिनेट ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को मंजूरी दी
March 25th, 05:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दे दी है, जिससे यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज और पेरिस समझौते के तहत देश की महत्वाकांक्षा को बल मिला है। यह भारत के कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत करता है। साथ ही, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेंगी।कैबिनेट ने FY25-26 के लिए कमांड एरिया डेवलपमेंट और वॉटर मैनेजमेंट के मॉडर्नाइजेशन को मंजूरी दी
April 09th, 03:12 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 2025-2026 की अवधि के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) की उप-योजना के रूप में कमान क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन (एम-सीएडीडब्ल्यूएम) के आधुनिकीकरण को मंजूरी दे दी। इस योजना का आरंभिक कुल परिव्यय 1600 करोड़ रुपये है।भारत की बढ़ती जीडीपी : पीएम मोदी के जीडीपी प्लस कल्याण की जीत
December 01st, 09:12 pm
सभी अपेक्षाओं और पूर्वानुमानों को पार करते हुए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ने वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में 7.6% की उल्लेखनीय वार्षिक वृद्धि प्रदर्शित की है। पहली तिमाही में 7.8% की मजबूत वृद्धि दर के आधार पर भारत ने दूसरी तिमाही में भी 7.6% की वृद्धि दर के साथ अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है।कैबिनेट ने मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी
October 18th, 03:32 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए रबी फसलों के एमएसपी में वृद्धि की है, ताकि किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सके। MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मसूर के लिए 425 रुपये प्रति क्विंटल, रेपसीड और सरसों के लिए 200 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं और कुसुम के लिए 150-150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। जौ और चने के लिए क्रमश: 115 रुपये प्रति क्विंटल और 105 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।