पीएम 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे

September 12th, 02:12 pm

पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मिजोरम में वे Bairabi-Sairang नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। मणिपुर में वे ₹7,300 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री असम में डॉ. भूपेन हजारिका के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल में वे कोलकाता में Combined Commanders’ Conference को संबोधित करेंगे। बिहार में पीएम मोदी नए पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री 4 जनवरी को मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करेंगे

January 02nd, 03:34 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी 4 जनवरी को मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। वह इंफाल में 4800 करोड़ रुपये से अधिक की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और दो प्रमुख डेवलपमेंट इनिशिएटिव का भी शुभारंभ करेंगे।