शिक्षक भर्ती घोटाले ने हजारों परिवारों के सपनों को कुचल दिया: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पीएम मोदी

April 09th, 11:45 am

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया और आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए निर्णायक बहुमत की अपील की। उन्होंने लोगों से हर बूथ पर कमल का बटन दबाने का आग्रह किया और एक ऐसी सरकार सुनिश्चित करने को कहा जो विकास, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे।

TMC के पापों का घड़ा अब भर चुका है: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पीएम मोदी

April 09th, 11:40 am

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहाँ उन्होंने महिला सुरक्षा, गवर्नेंस और अवैध घुसपैठ पर चिंता जताई। आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक बहुमत की अपील करते हुए, उन्होंने सत्ताधारी सरकार की तीखी आलोचना की और ‘भय की राजनीति' करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर कोई एक पार्टी महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, तो वह भाजपा है।

TMC ने ‘कट मनी’ और कमीशन का सिस्टम बनाया: पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पीएम मोदी

April 09th, 11:35 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया में ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने भाजपा समर्थकों में जोश भर दिया और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार हो गया। एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पिछले राजनीतिक बदलावों की भावना को याद किया और कहा कि ऐसी ही लहर अब राज्य में भी देखने को मिलेगी।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में विशाल जनसभाएं कीं

April 09th, 11:30 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और बीरभूम में जोशीले भाषण दिए, जिससे समर्थकों में उत्साह बढ़ा और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार हुआ। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले हुए राजनीतिक बदलाव की भावना का उल्लेख किया और कहा कि वही लहर अब पूरे राज्य में दिखेगी। प्रधानमंत्री ने अपने 'सबका साथ, सबका विकास' के वादे को दोहराया, लेकिन साथ ही टीएमसी को चेतावनी देते हुए कहा कि बंगाल में अब 'हिसाब भी होगा।’

आज उत्तर प्रदेश और पूरा देश वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए दौर का गवाह बन रहा है: मेरठ में पीएम मोदी

February 22nd, 01:30 pm

पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।

पीएम मोदी ने भारत की पहली 'नमो भारत RRTS' का उद्घाटन किया और 'दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' राष्ट्र को समर्पित किया

February 22nd, 01:12 pm

पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के कार्यान्वयन के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की

April 11th, 08:56 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के कार्यान्वयन और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्डों के वितरण का शुभारंभ करने के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, भारत सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ओडिशा सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी

January 13th, 07:11 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के बीच हुए समझौता ज्ञापन पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से ओडिशा की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करेगी।

फैक्ट शीट: क्वाड देशों ने इंडो-पैसिफिक में कैंसर के प्रभाव को घटाने के लिए कैंसर मूनशॉट अभियान शुरू किया

September 22nd, 12:03 pm

क्वाड समूह के देशों; अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान ने इंडो-पैसिफिक में सर्वाइकल कैंसर से निपटने के लिए क्वाड कैंसर मूनशॉट की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाकर, एचपीवी टीकाकरण को बढ़ावा देकर, स्क्रीनिंग बढ़ाकर और उपचार का विस्तार करके कैंसर की केयर को मजबूत करना है। क्वाड लीडर्स के कैंसर मूनशॉट कार्यक्रम में, भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को 7.5 मिलियन डॉलर मूल्य के एचपीवी सैंपलिंग किट, डिटेक्शन टूल और सर्वाइकल कैंसर के टीके उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

आरक्षण को हर संभव ताकत देना मेरा कमिटमेंट: सोलापुर में पीएम मोदी

April 29th, 08:57 pm

महाराष्ट्र के सोलापुर की विशाल रैली में पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में आप अगले पांच वर्ष के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे, वहीं दूसरी ओर वो लोग हैं, जिन्होंने 2014 से पहले देश को भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कुशासन के गर्त में धकेल दिया था। उन्होंने कहा, अपने कलंकित इतिहास के बाद भी कांग्रेस, फिर से देश की सत्ता हथियाने का सपना देख रही है।

महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए काम कर रही बीजेपी-एनडीए सरकार: पुणे में पीएम मोदी

April 29th, 02:32 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में अपनी तीसरी रैली के दौरान, क्षेत्र के विकास के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण पेश किया। उन्होंने भाजपा-एनडीए सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया और इसकी तुलना कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों के मॉडल से की।

भाजपा से राजनीतिक मुकाबला करने में नाकाम विपक्ष फेक वीडियो फैलाने में जुटा: सातारा में पीएम मोदी

April 29th, 02:30 pm

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सातारा में कांग्रेस और इंडी अघाड़ी को दो टूक कहा, जब तक जनता-जनार्दन का मुझ पर आशीर्वाद है, तब तक आप धर्म के नाम पर आरक्षण लाने और संविधान बदलने की कोशिश नहीं कर पाओगे। उन्होंने कहा कि सातारा ने बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले के सामाजिक न्याय को गढ़ने में बड़ा योगदान दिया है। एनडीए सरकार ने दस वर्षों में इसी प्रेरणा को सुशासन का आधार बनाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे में चुनावी सभाएं कीं

April 29th, 02:05 pm

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि इस चुनाव में आप अगले पांच वर्ष के लिए विकास की गारंटी को चुनेंगे। सातारा की रैली में उन्होंने कांग्रेस और इंडी अघाड़ी को दो टूक कहा, जब तक जनता-जनार्दन का मुझ पर आशीर्वाद है, तब तक आप धर्म के नाम पर आरक्षण लाने और संविधान बदलने की कोशिश नहीं कर पाओगे। वहीं पुणे में प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर तंज किया और कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की रिमोट वाली सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर जितना खर्च दस साल में किया था, उतना हम एक साल में करते हैं।

प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को असम का दौरा करेंगे

April 12th, 09:45 am

पीएम मोदी 14 अप्रैल, 2023 को असम का दौरा करेंगे। पीएम दोपहर करीब 12 बजे एम्स गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद एक सार्वजनिक समारोह में एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री 3,400 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व राष्ट्र को समर्पित करने समेत कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री 25 अगस्त को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे

August 23rd, 09:06 pm

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 अगस्त, 2022 को सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। सम्मेलन से कामगारों के कल्याण के लिए योजनाओं के कारगर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने और बेहतर नीतियों को आकार देने में केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच और सक्रिय तालमेल पैदा करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री 30 मई को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को जारी करेंगे

May 29th, 12:35 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 मई 2022 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को जारी करेंगे। प्रधानमंत्री स्कूल जाने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति हस्तांतरित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन की पासबुक और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड सौंपा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर शुभकामनाऐं दीं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की

April 07th, 09:18 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बधाई दी है और सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत और पीएम जन औषधि योजनाएं हमारे नागरिकों को अच्छी गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सरकार हेल्थकेयर से जुड़े जो भी समाधान ला रही है, वो देश के वर्तमान और भविष्य में एक बहुत बड़ा निवेश है: पीएम मोदी

September 27th, 11:01 am

प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया। अपने संबोधन मे पीएम मोदी ने कहा, बीते सात वर्षों में, देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। आज एक ऐसे मिशन की शुरुआत हो रही है, जिसमें भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की ताकत है।

प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया

September 27th, 11:00 am

प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया। अपने संबोधन मे पीएम मोदी ने कहा, बीते सात वर्षों में, देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। आज एक ऐसे मिशन की शुरुआत हो रही है, जिसमें भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की ताकत है।

प्रधानमंत्री 27 सितंबर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य अभियान का शुभारंभ करेंगे

September 26th, 02:42 pm

एक ऐतिहासिक पहल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन का शुभारंभ करेंगे। भुगतानों के मामले में क्रांतिकारी बदलाव के रूप में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस द्वारा निभाई गई भूमिका के समान ही यह अभियान डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम के भीतर भी इंटरऑपरेबिलिटी लाएगा और इसके माध्‍यम से नागरिक सिर्फ एक क्लिक के माध्‍यम से स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच सकेंगे।