कैबिनेट ने SARTHAK-PDS के तहत दो योजनाओं के इंटीग्रेशन और कंटिन्यूएशन को दी मंजूरी

May 27th, 02:53 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने ‘सार्थक पीडीएस’ (SARTHAK PDS) को एक अम्ब्रेला योजना के रूप में जारी रखने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 25,530 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), NLP और ब्लॉकचेन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस यह योजना अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार को कम करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का लक्ष्य रखती है।

TMC सिर्फ गाली-गलौज करती है, धमकियां देती है और झूठ फैलाती है: बैरकपुर में पीएम मोदी

April 27th, 12:00 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में विशाल रैली को संबोधित किया

April 27th, 11:30 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले, पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपने जोशीले व भावनात्मक भाषण से लोगों में उत्साह भर दिया। इतिहास से लेकर वर्तमान तक की घटनाओं का जिक्र करते हुए, पीएम मोदी ने 1857 में भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम की जन्मभूमि के रूप में बैरकपुर की भूमिका को याद करते हुए इसे बदलाव के प्रतीक के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा, “बैरकपुर एक बार फिर बंगाल में बदलाव का रास्ता दिखा रहा है।”

TMC के संरक्षण में रहे अपराधियों को सजा मिलेगी: जादवपुर,पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी

April 24th, 11:45 am

पश्चिम बंगाल के जादवपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पहले चरण के मतदान में भारी जन भागीदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संभवतः TMC पहले चरण में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी और दूसरे चरण के मतदाताओं से विकसित बंगाल के लिए बीजेपी को निर्णायक समर्थन देने की अपील की। उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय की स्थिति पर चिंता जताई और स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।

TMC के शासन में बंगाल के उद्योग और MSME तबाह: दमदम में पीएम मोदी

April 24th, 11:35 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

पीएम मोदी का दमदार संबोधन, दमदम और जादवपुर में दिखा जोश

April 24th, 11:30 am

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के दमदम और जादवपुर में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए ऊर्जावान भाषण दिया, जिसने बंगाल के लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने बदलाव की स्पष्ट लहर के लिए नागरिकों को बधाई दी और कहा कि पहले चरण के मतदान ने ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे दिया है।

West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur

April 19th, 11:30 am

मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।

मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी

April 19th, 11:20 am

झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।

हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी

April 19th, 11:10 am

पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”

धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दे रही TMC, संविधान का घोंट रही गला: बिष्णुपुर में पीएम मोदी

April 19th, 11:01 am

बिष्णुपुर की पवित्र धरती को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की पहचान महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान से है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण सुनिश्चित किया, लेकिन TMC ने कांग्रेस के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल में इसको लागू होने से रोक दिया।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।

मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे: पीएम मोदी

April 18th, 08:45 pm

अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को रोकने के लिए कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी परिवारवादी पार्टियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने दोहराया कि इस संशोधन का उद्देश्य महिलाओं को 40 वर्षों से लंबित अधिकार प्रदान करना है। उन्होंने देश की प्रत्येक नारी को आश्वस्त करते हुए अपना संबोधन समाप्त किया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे।

देश की 100 परसेंट नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है: पीएम मोदी

April 18th, 08:30 pm

अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को रोकने के लिए कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा जैसी परिवारवादी पार्टियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने दोहराया कि इस संशोधन का उद्देश्य महिलाओं को 40 वर्षों से लंबित अधिकार प्रदान करना है। उन्होंने देश की प्रत्येक नारी को आश्वस्त करते हुए अपना संबोधन समाप्त किया कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे।

पीएम मोदी ने नारीशक्ति वंदन सम्मेलन में पंचायत से संसद तक महिला नेतृत्व का रोडमैप बताया

April 13th, 11:15 am

नारीशक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम को समय पर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए संतोष जताया कि उनकी सरकार ने महिलाओं के जीवन-चक्र के हर पड़ाव के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने महिलाओं से यह भी अपील की कि वे इस कार्यक्रम की चर्चाओं को देश के हर गांव तक पहुंचाएं।

पीएम मोदी ने ‘नारीशक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया

April 13th, 11:00 am

नारीशक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम को समय पर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए संतोष जताया कि उनकी सरकार ने महिलाओं के जीवन-चक्र के हर पड़ाव के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने महिलाओं से यह भी अपील की कि वे इस कार्यक्रम की चर्चाओं को देश के हर गांव तक पहुंचाएं।

कांग्रेस यानी झूठ की दुकान, जनता का अपमान: असम के होजाई में पीएम मोदी

April 06th, 11:20 am

पीएम मोदी ने असम के होजाई में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के उदाहरण देते हुए कहा कि उनके वादे जमीन पर फेल हो जाते हैं। उन्होंने असम के मतदाताओं को भ्रामक वादों से सतर्क रहने की चेतावनी दी। साथ ही, अवैध घुसपैठ और उसके असम की पहचान, जमीन एवं रोजगार पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता भी जताई।

पीएम मोदी ने बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 06th, 11:00 am

पीएम मोदी ने असम में चुनाव प्रचार के तेज होने के बीच बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उत्साहित भीड़ के बीच उन्होंने आत्मनिर्भर और विकसित असम का विजन रखा। उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और झूठे वादों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। साथ ही, नारीशक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं को आरक्षण देने और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार की भी बात कही।

UDF और LDF कट्टरपंथी ताकतों को बढ़ावा देकर और करप्शन में लिप्त होकर डबल नुकसान पहुंचा रहे हैं: पीएम मोदी

April 02nd, 05:00 pm

पीएम मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” पहल के तहत केरलम में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन में जोश भरा और भरोसा जताया कि राज्य एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है। केरलम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव अभियान में भाजपा-एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर दिख रही है।

पीएम मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत केरलम के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की

April 02nd, 04:30 pm

पीएम मोदी ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” पहल के तहत केरलम में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन में जोश भरा और भरोसा जताया कि राज्य एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के लिए तैयार है। केरलम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव अभियान में भाजपा-एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर दिख रही है।

शांति और संवाद की हमारी एकजुट आवाज पूरी दुनिया तक पहुंचे: पश्चिम एशिया संघर्ष पर राज्यसभा में पीएम मोदी

March 24th, 02:05 pm

पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और उससे बनी परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष साझा किया। उन्होंने दोहराया कि भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले सभी हमलों का विरोध किया है। सहकारी संघवाद की भावना का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि संकट चाहे कितना भी बड़ा हो, भारत की तेज ग्रोथ बनाए रखना, हम सभी का दायित्व है।