बंगाल का गौरव लौटाने का कार्य आरंभ: पश्चिमबंग दिवस समारोह में पीएम मोदी

June 20th, 05:13 pm

हुगली में आयोजित पश्चिमबंग दिवस समारोह के मौके पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कई अहम सेक्टर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिशन पूर्वोदय के तहत पूर्वी भारत में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी ने पश्चिमबंग दिवस के अवसर पर हुगली में आयोजित समारोह में भाग लिया

June 20th, 05:00 pm

हुगली में आयोजित पश्चिमबंग दिवस समारोह के मौके पर, पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कई अहम सेक्टर में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त भी जारी की, जिसके तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मिशन पूर्वोदय के तहत पूर्वी भारत में हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

June 19th, 11:54 am

पीएम मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 'पश्चिम बंगाल दिवस' समारोह में भाग लेंगे, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ें डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे और PM-KISAN योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। ₹18,880 करोड़ की इस किस्त से देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा, वे स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे भारत की समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी।

पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

June 11th, 04:19 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज इस बात पर जोर दिया कि हमारे किसान भाई-बहन देश की खाद्य सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के स्तंभ हैं और सरकार उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी पहल उनकी आय को सुरक्षित कर रही हैं और कृषि को सशक्त बना रही हैं, जबकि पीएम-कुसुम योजना सुलभ सौर ऊर्जा प्रदान कर रही है, जिससे कृषि व्यय में कमी आ रही है। श्री मोदी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को आसान और कम ब्याज वाले ऋण उपलब्ध कराने में बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है, वहीं 'बीज से बाजार तक' पहल उनकी फसलों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने में कारगर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसीलिए उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ड्रोन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और प्राकृतिक उर्वरकों से संबंधित अभियान किसानों को फसल उत्पादकता बढ़ाने में सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं।

West Bengal continues to suffer under corruption and “cut money” culture: PM Modi in Medinipur

April 19th, 11:30 am

मेदिनीपुर की रैली में पीएम मोदी ने भारत की तेज तरक्की और TMC राज में बंगाल के ठहराव के बीच का अंतर बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन का उल्लेख किया। 'लूट-मुक्त बंगाल' की अपील करते हुए पीएम ने बदलाव की जरूरत पर बल दिया और ‘पाल्टानो दरकार’ का नारा दिया। उन्होंने बंगाल में मत्स्य पालन की अपार संभावनाओं का भी जिक्र किया और “ब्लू रिवोल्यूशन” का वादा किया।

मंडियों से TMC सिंडिकेट्स हटाए जाएंगे, ताकि शोषण बंद हो: झाड़ग्राम में पीएम मोदी

April 19th, 11:20 am

झाड़ग्राम रैली में पीएम मोदी ने घुसपैठ और उसके बंगाल की पहचान पर असर को लेकर चिंता जताई और विभाजनकारी राजनीति से सावधान रहने की बात कही। उन्होंने बिजली के भारी बिलों और किल्लत की समस्या को उजागर किया तथा 'पीएम सूर्य घर' योजना के जरिए स्वच्छ और सस्ती बिजली देकर राहत दिलाने का वादा किया। पीएम ने किसानों, आदिवासियों और युवाओं के लिए बड़े आश्वासन, ज्यादा MSP, विस्तारित कल्याण योजनाएं, बेहतर स्कूल-स्वास्थ्य सेवाएं और सिंडिकेट नियंत्रण से मुक्ति की बात भी रखी।

हजारों करोड़ रुपये की रेलवे और सड़क परियोजनाओं में अड़ंगा डाल रही TMC: पुरुलिया में पीएम मोदी

April 19th, 11:10 am

पुरुलिया रैली में पीएम मोदी ने अधूरे पड़े सिंचाई प्रोजेक्ट्स और मंडियों व कोल्ड स्टोरेज पर सिंडिकेट के नियंत्रण के कारण किसानों की परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने बेहतर MSP, पीएम-किसान के लाभ का विस्तार, सिंचाई सहायता, पीएम-कुसुम और फसल बीमा योजना का लाभ देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने दोहराया कि “फैक्ट्रियां डर से नहीं, भरोसे से चलती हैं।”

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 19th, 11:00 am

पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण, विकास और पश्चिम बंगाल में ठोस बदलाव का मजबूत और स्पष्ट संदेश दिया।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की

April 13th, 04:00 pm

पीएम मोदी ने 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद' के दौरान तमिलनाडु के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की और राज्य भर में NDA की पहुंच को मजबूत करने में उनके लगातार जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

पश्चिम बंगाल पर ग्रहण पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अब TMC के दौर में लगा: कूच बिहार में पीएम मोदी

April 05th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने कूच बिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के सामने आज TMC का भय और भाजपा के भरोसे के बीच स्पष्ट विकल्प है। उन्होंने कहा कि जहां TMC कट-मनी, करप्शन, घुसपैठ और सिंडिकेट राज का प्रतिनिधित्व करती है, वहीं भाजपा तेज विकास, सुरक्षा, सम्मान और जमीन व घरों के सही अधिकार की बात करती है।

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में विशाल जनसभा को संबोधित किया

April 05th, 04:20 pm

पीएम मोदी ने कूच बिहार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता के सामने आज TMC का भय और भाजपा के भरोसे के बीच स्पष्ट विकल्प है। उन्होंने कहा कि जहां TMC कट-मनी, करप्शन, घुसपैठ और सिंडिकेट राज का प्रतिनिधित्व करती है, वहीं भाजपा तेज विकास, सुरक्षा, सम्मान और जमीन व घरों के सही अधिकार की बात करती है।

कांग्रेस ने हमेशा असम के हितों से समझौता किया: बिस्वनाथ में पीएम मोदी

April 01st, 11:45 am

पीएम मोदी ने असम के बिस्वनाथ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उसे ‘विकास विरोधी’ और ‘स्वतंत्र भारत में भ्रष्टाचार की जड़’ बताया। BJP-NDA सरकार के कामों को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हजारों बीघा जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है, जिससे असम की विरासत और पर्यावरण की बहाली हुई है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

भाजपा-एनडीए ने कांग्रेस के ‘अन्यायपूर्ण’ सांप्रदायिक हिंसा बिल को संसद में पास होने से रोका: असम के गोगामुख में पीएम मोदी

April 01st, 11:30 am

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जो चुनाव की घोषणा के बाद असम में उनकी पहली रैली थी। इस कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।

पीएम मोदी ने असम के गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

April 01st, 11:00 am

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंपेन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने गोगामुख और बिस्वनाथ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया, चुनावों की घोषणा के बाद असम में ये उनकी पहली रैलियां थीं। इन आयोजनों में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय समुदायों ने भारी संख्या में और बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जो भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के पक्ष में एक मजबूत लहर का संकेत है।

असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट को नई गति दे रही है: गुवाहाटी में पीएम मोदी

March 13th, 05:30 pm

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में विभिन्न डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया

March 13th, 05:00 pm

पीएम मोदी ने असम के गुवाहाटी में लगभग 19,480 करोड़ रुपये के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के अन्नदाताओं को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की और असम में चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे वितरित किए। उन्होंने कहा कि असम की प्रगति पूरे नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रही है और यह राज्य देश में एक मॉडल स्टेट बनकर उभर रहा है।

सरकार कृषि में 'टेक्नोलॉजी कल्चर' लाने पर विशेष जोर दे रही है: पीएम मोदी

March 06th, 01:14 pm

पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने किसानों के लिए चल रहे PM किसान सम्मान निधि और MSP सुधारों जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिनसे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने कृषि में “टेक्नोलॉजी कल्चर” के बारे में भी बात की और e-NAM और DPI के विकास जैसी पहलों का जिक्र किया। उन्होंने तकनीकी को पारंपरिक कृषि प्रणालियों के साथ प्रभावी ढंग से एकीकृत करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया

March 06th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने किसानों के लिए चल रहे PM किसान सम्मान निधि और MSP सुधारों जैसे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जिनसे किसानों को लाभ मिलता है। उन्होंने कृषि में “टेक्नोलॉजी कल्चर” के बारे में भी बात की और e-NAM और DPI के विकास जैसी पहलों का जिक्र किया। उन्होंने तकनीकी को पारंपरिक कृषि प्रणालियों के साथ प्रभावी ढंग से एकीकृत करने के लिए सुझाव आमंत्रित किए।

भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर आज दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है: राइजिंग भारत समिट में पीएम मोदी

February 27th, 08:30 pm

पीएम मोदी ने राइजिंग भारत समिट को संबोधित किया, और Strength Within थीम पर अपने विचार रखे। पिछले 11 वर्षों में भारत की यात्रा का उल्लेख करते हुए पीएम ने देश के सामर्थ्य को फिर से मजबूत करने, आर्थिक आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि पिछली औद्योगिक क्रांतियों में, भारत और ग्लोबल साउथ सिर्फ फॉलोअर थे, जबकि AI के दौर में, भारत फैसलों का साझेदार है और उन्हें दिशा भी दे रहा है।

पीएम मोदी ने ‘नेटवर्क18 राइजिंग भारत समिट’ को संबोधित किया

February 27th, 08:00 pm