प्रधानमंत्री 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे

July 31st, 09:56 am

पीएम नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का दौरा करेंगे। आंध्र प्रदेश में, वे अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और 17,900 करोड़ रुपये से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, वे आंध्र प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की आधारशिला भी रखेंगे। कर्नाटक दौरे के दौरान, वे मैसूर में स्वामी विवेकानंद कल्चरल यूथ सेंटर - 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन करेंगे।

कैबिनेट ने पावरग्रिड के लिए इक्विटी सीमा बढ़ाने को स्वीकृति दी

February 24th, 04:25 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने पावरग्रिड को ज्यादा वित्तीय अधिकार देने की स्वीकृति दी है। जिससे हर सब्सिडियरी के लिए इक्विटी इन्वेस्टमेंट की लिमिट 5,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,500 करोड़ रुपये हो जाएगी। इस फैसले से पावरग्रिड पूंजी आधारित बड़े ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट में ज्यादा भागीदारी कर सकेगी। साथ ही रिन्यूएबल-एनर्जी के बेहतर ट्रांसमिशन को मजबूती मिलेगी और उपभोक्ताओं को सस्ती व स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने में मदद होगी।