21वीं सदी के इस दशक में भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है: ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी

February 13th, 08:30 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया। उन्होंने समिट की थीम ‘A Decade of Disruption, A Century of Change’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महामारी से लेकर युद्ध और सप्लाई चेन संकट जैसे वैश्विक झटकों के बावजूद, भारत का यह दशक मजबूत विकास, प्रभावी डिलीवरी और जीवंत लोकतंत्र के लिए जाना गया है। उन्होंने याद दिलाया कि एक दशक पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब देश तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया

February 13th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया। उन्होंने समिट की थीम ‘A Decade of Disruption, A Century of Change’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महामारी से लेकर युद्ध और सप्लाई चेन संकट जैसे वैश्विक झटकों के बावजूद, भारत का यह दशक मजबूत विकास, प्रभावी डिलीवरी और जीवंत लोकतंत्र के लिए जाना गया है। उन्होंने याद दिलाया कि एक दशक पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब देश तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।

पीएम ने 49वीं PRAGATI मीटिंग की अध्यक्षता की

September 24th, 09:56 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित 49वीं PRAGATI मीटिंग में; खनन, रेलवे और जल संसाधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में ₹65,000 करोड़ से अधिक के कुल निवेश वाले आठ महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। पीएम ने अधिकारियों से नागरिकों के लिए जीवन-सुगमता और उद्यमों के लिए कारोबारी-सुगमता के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु result-oriented अप्रोच अपनाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे

September 24th, 06:25 pm

पीएम मोदी 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन करेंगे, जहाँ राज्य की कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। राजस्थान के बांसवाड़ा में वे बिजली, क्लीन-एनर्जी, कृषि, कनेक्टिविटी और जल क्षेत्रों में 1,22,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे तथा 15,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे।

परिणामों की सूची : मॉरीशस के प्रधानमंत्री की भारत की राजकीय यात्रा

September 11th, 02:10 pm

मॉरीशस के पीएम रामगुलाम की भारत यात्रा के दौरान साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ओशनोग्राफी, एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म्स, पावर, स्मॉल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, हाइड्रोग्राफी और स्पेस रिसर्च से जुड़े कई महत्वपूर्ण MoUs और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना और घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देना है।

आज, अपने प्रयासों से, हम ‘विकसित तमिलनाडु’ और ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं: तूत्-कुडी में पीएम मोदी

July 26th, 08:16 pm

पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तूत्-कुडी में ₹4800 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

July 26th, 07:47 pm

पीएम मोदी ने तूत्-कुडी में पोर्ट्स, रेलवे, हाईवेज और क्लीन-एनर्जी से जुड़ी ₹4,800 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ₹450 करोड़ की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया, जिससे वार्षिक क्षमता 3 लाख से बढ़कर 20 लाख हो गई। ‘मेक इन इंडिया’ में तमिलनाडु की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि India–UK FTA, युवाओं और MSMEs के लिए अवसरों को बढ़ावा देगा और रीजनल ग्रोथ को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे

June 19th, 05:48 pm

पीएम मोदी 20-21 जून को बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। वे बिहार के सीवान जाएंगे और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे ओडिशा के भुवनेश्वर का दौरा करेंगे और राज्य सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे।

पीएम 26 और 27 मई को गुजरात का दौरा करेंगे

May 25th, 09:14 am

पीएम मोदी 26 और 27 मई को गुजरात का दौरा करेंगे। वे एक लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग प्लांट राष्ट्र को समर्पित करेंगे और विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ भी करेंगे। पीएम, गुजरात अर्बन ग्रोथ स्टोरी के 20वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और अर्बन डेवलपमेंट ईयर 2025 की शुरुआत करेंगे। वे लाभार्थियों को 22,000 से अधिक हाउसिंग यूनिट्स समर्पित करेंगे और गुजरात में अर्बन लोकल बॉडीज को फंड्स भी जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री 22 मई को राजस्थान का दौरा करेंगे

May 20th, 01:06 pm

पीएम मोदी 22 मई को राजस्थान के देशनोक का दौरा करेंगे। वे करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और देश भर में 103 पुनर्निर्मित अमृत स्टेशनों सहित ₹26,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

कैबिनेट ने पावर सेक्टर को कोयला अलोकेशन के लिए रिवाइज्ड SHAKTI पॉलिसी को मंजूरी दी

May 07th, 12:07 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने सेंट्रल सेक्टर/स्टेट सेक्टर/इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर्स के थर्मल पावर प्लांट्स को नए कोयला लिंकेज प्रदान करने के लिए रिवाइज्ड SHAKTI पॉलिसी को मंजूरी दी है। SHAKTI पॉलिसी, 2017 की शुरुआत के साथ ही कोयला अलोकेशन मैकेनिज्म में नॉमिनेशन बेस्ड व्यवस्था से ऑक्शन/टैरिफ बेस्ड बिडिंग के जरिए कोयला लिंकेज के अलोकेशन के अधिक पारदर्शी तरीके में व्यापक बदलाव हुआ।

प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे

April 23rd, 06:30 pm

पीएम मोदी, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बिहार का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मान्यता और प्रोत्साहन देते हुए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री LPG बॉटलिंग प्लांट और कई बिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे बिहार में कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे और देशभर में PMAY के कई लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे।

बड़े राष्ट्र हों या वैश्विक मंच, आज भारत में उनका विश्वास पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है: ET समिट में पीएम

February 15th, 08:30 pm

पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित करते हुए भारत की तेज इकोनॉमिक ग्रोथ और रिफॉर्म्स पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘स्वामित्व’ योजना और बैंकिंग रिफॉर्म्स जैसी बदलावकारी नीतियों को श्रेय देते हुए भारत के ग्लोबल इकोनॉमिक लीडर के रूप में उभरने पर जोर दिया। उन्होंने सकारात्मक मानसिकता, त्वरित न्याय व कारोबारी सुगमता के महत्व को रेखांकित किया और ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित किया

February 15th, 08:00 pm

पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट-2025 को संबोधित करते हुए भारत की तेज इकोनॉमिक ग्रोथ और रिफॉर्म्स पर प्रकाश डाला। उन्होंने ‘स्वामित्व’ योजना और बैंकिंग रिफॉर्म्स जैसी बदलावकारी नीतियों को श्रेय देते हुए भारत के ग्लोबल इकोनॉमिक लीडर के रूप में उभरने पर जोर दिया। उन्होंने सकारात्मक मानसिकता, त्वरित न्याय व कारोबारी सुगमता के महत्व को रेखांकित किया और ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

कारगिल विजय हमारे ‘सत्य, संयम और सामर्थ्य’ का अद्भुत परिचय है: लद्दाख में पीएम मोदी

July 26th, 09:30 am

पीएम मोदी ने 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख के कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये देश हमारी सेना के पराक्रमी महानायकों का सदा-सर्वदा ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दस वर्षों के दौरान डिफेंस सेक्टर में व्यापक रिफॉर्म्स से हमारी सेनाएं अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनी हैं।

प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर लद्दाख में श्रद्धांजलि समारोह में भाग लिया

July 26th, 09:20 am

पीएम मोदी ने 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख के कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचकर सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये देश हमारी सेना के पराक्रमी महानायकों का सदा-सर्वदा ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते दस वर्षों के दौरान डिफेंस सेक्टर में व्यापक रिफॉर्म्स से हमारी सेनाएं अधिक सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनी हैं।

बजट 2024-25 विकसित भारत की ठोस नींव रखेगा: पीएम मोदी

July 23rd, 02:57 pm

पीएम मोदी ने आज संसद में पेश किये गए बजट की सराहना करते हुए, इसे समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला तथा देश के गांव, गरीब और किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

बजट 2024-25 पर प्रधानमंत्री का संबोधन

July 23rd, 01:30 pm

पीएम मोदी ने आज संसद में पेश किये गए बजट की सराहना करते हुए, इसे समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला तथा देश के गांव, गरीब और किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री 11 फरवरी को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे

February 09th, 05:25 pm

पीएम मोदी 11 फरवरी, 2024 को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री, राज्य के झाबुआ जिले में लगभग ₹7500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह, क्षेत्र के आदिवासी सघनता वाले जिलों के लिए एक समर्पित विश्वविद्यालय, टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे।

बांग्लादेश का सबसे बड़ा डेवलपमेंट पार्टनर होने पर भारत को गर्व: पीएम मोदी

November 01st, 11:00 am

प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय सहायता प्राप्त तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के संबंध निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं तथा दोनों देशों ने मिलकर बीते 9 वर्षों में अभूतपूर्व काम किया है। पीएम ने कहा कि बांग्लादेश का सबसे बड़ा डेवलपमेंट पार्टनर होने पर भारत को गर्व है।