वेस्ट टू वेल्थ की ओर: पीएम मोदी ने पेश किया सूरत के ग्रीन डेवलपमेंट का मॉडल
June 05th, 04:30 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत में ₹18,800 करोड़ से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया
June 05th, 04:16 pm
गुजरात के सूरत में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने स्थानीय निकायों के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों से राज्य की प्रगति के लिए और भी अधिक प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल सूरत पर गर्व व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित पक्षों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में गुजरात के महत्वपूर्ण योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि देश की 250 GW नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में से लगभग 50 GW, यानी पांचवां हिस्सा, गुजरात में उत्पादित होता है।प्रधानमंत्री 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे
May 09th, 11:17 am
पीएम मोदी 10 मई को बेंगलुरु का दौरा करेंगे। जहां वे ‘द आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे और उसके इंटरनेशनल सेंटर में बने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तेलंगाना में वह लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें उद्योग, हाईवे, रेलवे, हेल्थकेयर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।भारत-दक्षिण कोरिया ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में सहयोग के लिए कॉम्प्रिहेंसिव फ्रेमवर्क बनाया
April 20th, 10:51 pm
पीएम मोदी और रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शिपबिल्डिंग, शिपिंग और मरीन लॉजिस्टिक्स में आपसी सहयोग पर विस्तार से और सार्थक चर्चा की। दोनों पक्षों ने माना कि ‘मैरीटाइम अमृत काल 2047’ विजन के तहत भारत की समुद्री महत्वाकांक्षाएं, कोरिया के साथ लंबे समय के सहयोग के लिए बड़े अवसर पैदा करती हैं।उपलब्धियों की सूची: कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
April 20th, 03:57 pm
कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पोर्ट, ट्रेड, साइंस और टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और एनवायरनमेंट, कल्चरल एक्सचेंज एवं स्पोर्ट्स जैसे एरिया शामिल हैं। प्रमुख घोषणाओं में ‘इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव’ और ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ में कोरिया गणराज्य की भागीदारी शामिल है।पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए 140 करोड़ भारतीयों की एकता पर भरोसा जताया
March 29th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर बात की और संकट से निपटने के लिए एकजुट रहने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों में न आएँ और सिर्फ सरकार द्वारा दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। पीएम ने ज्ञान भारतम सर्वे, खेल और फिटनेस, जल संरक्षण, मछली पालन और सौर ऊर्जा जैसे अहम मुद्दों का भी उल्लेख किया।यह नया भारत है, जो अपने विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ता: पीएम मोदी
March 23rd, 08:30 pm
पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने TV9 नेटवर्क समिट को संबोधित किया
March 23rd, 08:00 pm
पीएम मोदी ने TV9 समिट को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और 2014 से पहले की स्थितियों को पीछे छोड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम भारत के हितों के साथ हैं, शांति के साथ हैं, संवाद के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले 23 दिनों में देश की विकास गति का विस्तृत विवरण दिया। देशहित को दलहित से ऊपर रखते हुए, प्रधानमंत्री ने उन महान हस्तियों से प्रेरणा लेने की बात कही, जिन्होंने देश को हमेशा स्वयं से ऊपर रखा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की थाईलैंड यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन
April 03rd, 08:36 pm
प्रधानमंत्री मोदी और थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा ने भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर संयुक्त घोषणा की। उनकी उपस्थिति में विभिन्न समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया, जिनमें डिजिटल टेक्नोलॉजीज में सहयोग के लिए MoU और गुजरात के लोथल में नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) के डेवलपमेंट के लिए MoU शामिल हैं।पूर्वी भारत देश के विकास का ग्रोथ इंजन, ओडिशा की इसमें अहम भूमिका: पीएम
January 28th, 11:30 am
पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय विकास में पूर्वी भारत की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने ओडिशा के ऐतिहासिक व्यापार महत्व, बढ़ते अवसरों और विभिन्न उद्योगों में अग्रणी बनने की इसकी क्षमता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने निवेशकों को ओडिशा के विकास के लिए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और नए भारत की प्रगति में राज्य के योगदान की प्रशंसा की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भुवनेश्वर में 'उत्कर्ष ओडिशा' - मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया
January 28th, 11:00 am
पीएम मोदी ने भुवनेश्वर में उत्कर्ष ओडिशा – मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय विकास में पूर्वी भारत की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने ओडिशा के ऐतिहासिक व्यापार महत्व, बढ़ते अवसरों और विभिन्न उद्योगों में अग्रणी बनने की इसकी क्षमता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने निवेशकों को ओडिशा के विकास के लिए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और नए भारत की प्रगति में राज्य के योगदान की प्रशंसा की।ह्यूमैनिटी फर्स्ट के भाव के साथ, भारत अपने ग्लोबल रोल का विस्तार कर रहा है: पीएम
January 09th, 10:15 am
पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारतीय प्रवासियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए और वैश्विक मंच पर गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा करने का अवसर देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए, श्री मोदी ने रेखांकित किया कि पिछले एक दशक में, उन्होंने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की है, और इन सभी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की सामाजिक मूल्यों और उनके योगदान के लिए प्रशंसा की है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया
January 09th, 10:00 am
पीएम मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। भारतीय प्रवासियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए और वैश्विक मंच पर गर्व के साथ अपना सिर ऊंचा करने का अवसर देने के लिए उन्हें धन्यवाद देते हुए, श्री मोदी ने रेखांकित किया कि पिछले एक दशक में, उन्होंने कई विश्व नेताओं से मुलाकात की है, और इन सभी ने भारतीय प्रवासी समुदाय की सामाजिक मूल्यों और उनके योगदान के लिए प्रशंसा की है।गतिशक्ति होलिस्टिक गवर्नेंस का विस्तार है : प्रधानमंत्री मोदी
October 13th, 11:55 am
प्रधानमंत्री मोदी ने मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम गतिशक्ति-नेशनल मास्टर प्लान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को गतिशक्ति देगा। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के केंद्र में, भारत के लोग, भारत की इंडस्ट्री, भारत का व्यापार जगत, भारत के मैन्युफैक्चरर्स और भारत के किसान हैं।प्रधानमंत्री ने पीएम गतिशक्ति योजना का शुभारंभ किया
October 13th, 11:54 am
प्रधानमंत्री मोदी ने मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए पीएम गतिशक्ति-नेशनल मास्टर प्लान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान 21वीं सदी के भारत को गतिशक्ति देगा। उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के केंद्र में, भारत के लोग, भारत की इंडस्ट्री, भारत का व्यापार जगत, भारत के मैन्युफैक्चरर्स और भारत के किसान हैं।मैत्री सेतु भारत और बांग्लादेश के बीच आर्थिक अवसरों को गति देगा: प्रधानमंत्री मोदी
March 09th, 11:59 am
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन किया। उन्होंने त्रिपुरा में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, आज त्रिपुरा पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की 3 साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रहा है। जहां कमीशन और करप्शन के बिना काम होने मुश्किल थे, वहां आज सरकारी लाभ लोगों के बैंक खाते में, डायरेक्ट पहुंच रहा है।प्रधानमंत्री ने भारत और बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन किया
March 09th, 11:58 am
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन किया। उन्होंने त्रिपुरा में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, आज त्रिपुरा पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की 3 साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रहा है। जहां कमीशन और करप्शन के बिना काम होने मुश्किल थे, वहां आज सरकारी लाभ लोगों के बैंक खाते में, डायरेक्ट पहुंच रहा है।भारत मैरीटाइम सेक्टर में प्रगति के लिए बहुत गंभीर है तथा विश्व की एक अग्रणी ब्लू इकोनॉमी के रूप में उभर रहा है : प्रधानमंत्री
March 02nd, 11:00 am
प्रधानमंत्री मोदी ने मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्व को भारत में आने और भारत की विकास गति का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत समुद्री क्षेत्र में प्रगति के लिए बहुत गंभीर है और विश्व की एक अग्रणी ब्लू इकोनॉमी के रूप में उभर रहा है।प्रधानमंत्री ने मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन किया
March 02nd, 10:59 am
प्रधानमंत्री मोदी ने मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्व को भारत में आने और भारत की विकास गति का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत समुद्री क्षेत्र में प्रगति के लिए बहुत गंभीर है और विश्व की एक अग्रणी ब्लू इकोनॉमी के रूप में उभर रहा है।तमिलनाडु के कोयंबटूर में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री का संबोधन
February 25th, 04:14 pm
प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 1000 मेगावाट की न्येवेली न्यू ताप बिजली परियोजना और एनएलसीआईएल की 709 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना राष्ट्र कोसमर्पित की। उन्होंने वी. ओ. चिदम्बरनार बंदरगाह पर डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना और 5 मेगावाट के ग्रिड से जुड़े जमीन आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र और लोअर भवानी प्रोजेक्ट सिस्टम के विस्तार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए आधारशिला रखी।