प्रधानमंत्री ने त्रिनिदाद & टोबैगो की राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 04th, 11:37 pm
पीएम मोदी ने त्रिनिदाद & टोबैगो की राष्ट्रपति कंगालू से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच, जन-सामान्य के मजबूत संबंधों पर आधारित दीर्घकालिक रिश्तों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद & टोबैगो’ सम्मान दिए जाने पर अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की और इसे भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान बताया।प्रधानमंत्री ने पोर्ट ऑफ स्पेन में त्रिनिदाद के गायक श्री राणा मोहिप से मुलाकात की
July 04th, 09:42 am
पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित रात्रिभोज में पीएम मोदी ने गायक राणा मोहिप से मुलाकात की, जो 150वीं गांधी जयंती समारोह के दौरान ‘वैष्णव जन तो’ गाने के लिए जाने जाते हैं। पीएम ने भारतीय संगीत और संस्कृति के प्रति उनकी गहरी लगन की सराहना की।प्रधानमंत्री ने पोर्ट ऑफ स्पेन में भोजपुरी चौताल प्रस्तुति की सराहना की
July 04th, 09:06 am
पीएम मोदी ने पोर्ट ऑफ स्पेन में जीवंत भोजपुरी चौताल प्रस्तुति की सराहना की, जो भारत और त्रिनिदाद & टोबैगो के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ, जहां ये परंपराएं पीढ़ियों से फलती-फूलती रही हैं।पीएम मोदी त्रिनिदाद & टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे
July 04th, 02:16 am
पीएम नरेन्द्र मोदी, त्रिनिदाद & टोबैगो के पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचे। एक विशेष सम्मान के तौर पर, प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, कैबिनेट के गणमान्य सदस्यों और सांसदों ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।