प्रधानमंत्री ने कवि और विचारक आंदे श्री के निधन पर शोक व्यक्त किया

November 10th, 03:02 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रखर कवि और विचारक, आंदे श्री के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री मोदी ने कहा कि आंदे श्री के निधन से हमारे सांस्कृतिक और बौद्धिक परिदृश्य में बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गई है। श्री मोदी ने कहा, उनके विचार तेलंगाना की आत्मा को प्रतिबिंबित करते थे। प्रखर कवि और विचारक के तौर पर वे लोगों की आवाज़ थे और उनके संघर्षों, आकांक्षाओं तथा अमर भावना को अभिव्यक्ति देते थे। उनके शब्दों में हृदय को झकझोरने, लोगों को एकजुट करने और समाज की सामूहिक मानसिकता को आकार देने की शक्ति थी। उन्होंने सामाजिक चेतना को काव्यात्मक सौंदर्य के साथ जिस तरह मिश्रित किया, वह अद्भुत था।

प्रधानमंत्री ने श्री रमाकांत रथ के निधन पर शोक व्यक्त किया

March 16th, 02:53 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात कवि एवं विद्वान श्री रमाकांत रथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है कि श्री रमाकांत रथ जी की रचनाएं, विशेषकर उनकी कविताएं, समाज के सभी वर्गों में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं।

सूफी परंपरा ने भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई: ‘जहान-ए-खुसरो’ में पीएम

February 28th, 07:31 pm

पीएम मोदी ने ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भारत में सूफी परंपरा की अलग पहचान पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हजरत खुसरो ने भारत को तमाम बड़े देशों से महान बताया और संस्कृत को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भाषा माना।

पीएम मोदी ने सूफी संगीत महोत्सव ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में हिस्सा लिया

February 28th, 07:30 pm

पीएम मोदी ने ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भारत में सूफी परंपरा की अलग पहचान पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हजरत खुसरो ने भारत को तमाम बड़े देशों से महान बताया और संस्कृत को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भाषा माना।

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को नई दिल्ली में ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में भाग लेंगे

February 27th, 06:30 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भव्य सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो 2025’ में भाग लेंगे। इस साल यह आयोजन अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा। सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित यह महोत्सव दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री TEH बाजार (TEH- द एक्सप्लोरेशन ऑफ द हैंडमेड) का भी अवलोकन करेंगे।