प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति पी एन भगवती के निधन पर शोक व्यक्त किया
June 15th, 11:20 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति पीएन भगवती के निधन पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने कहा, 'न्यायमूर्ति पीएन भगवती का निधन दु:खद है। वह भारत के कानूनी बिरादरी के दिग्गज थे। उनके लिए मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।न्यायमूर्ति पीएन भगवती के उल्लेखनीय योगदान ने हमारी न्यायिक प्रणाली को कहीं अधिक सुलभ बनाया और लाखों लोगों को आवाज दी।'