प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अली फलिह कादिम अल-जैदी को इराक के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी
May 16th, 01:35 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इराक के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर श्री फलिह कादिम अल-जैदी को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि भारत इराक के साथ अपने दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को अत्यंत महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार में नव नियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं
May 09th, 02:06 pm
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने श्री सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी और जनता तथा उनकी आकांक्षाओं से उनके गहरे जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री दिलीप घोष, श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, श्री अशोक कीर्तनिया, श्री क्षुदिराम टुडू और श्री निसीथ प्रमाणिक को भी शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि वे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।प्रधानमंत्री ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
May 02nd, 07:19 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।प्रधानमंत्री ने प्रो. गोबर्धन दास को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी
April 25th, 10:47 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रो. गोबर्धन दास को नीति आयोग के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि प्रो. दास की यात्रा, जो अथक समर्पण और विनम्रता से परिपूर्ण है, वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने जन स्वास्थ्य, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्रों में प्रो. दास के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर शुभकामनाएँ दीं
April 25th, 10:46 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति निर्माण संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है, जो सहकारी संघवाद को प्रोत्साहन देने, प्रमुख सुधारों को आगे बढ़ाने और नागरिकों के ‘जीवन को सुगम’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नीति आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक चिंतन के लिए गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुथांडु के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं दीं
April 14th, 09:21 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुथांडु के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के लिए श्री हरिवंश के मनोनयन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं
April 10th, 02:20 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर श्री हरिवंश को उनके आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री हरिवंश जी ने पत्रकारिता और सार्वजनिक जीवन में अमूल्य योगदान दिया है। वे एक सम्मानित बुद्धिजीवी और विचारक हैं। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कुछ वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है।प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं
April 10th, 02:07 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा।प्रधानमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
March 26th, 12:11 pm
प्रधानमंत्री ने राम नवमी के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य के साथ सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्श समस्त मानवता के लिए हमेशा मार्गदर्शक बने रहेंगे।प्रधानमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं
March 21st, 08:24 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।पीएम मोदी ने कतर के अमीर से बातचीत की
March 19th, 10:00 pm
पीएम मोदी कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की और उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और कतर में भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। दोनों देशों ने होर्मुज स्ट्रेट के माध्यम से सुरक्षित और स्वतंत्र आवाजाही के समर्थन की पुष्टि की।प्रधानमंत्री ने गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चांद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं
March 19th, 08:46 am
पीएम मोदी ने आज गुड़ी पड़वा, उगादी, चेती चांद, नवरेह और साजिबू चेइराओबा के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नव संवत्सर के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं
March 19th, 08:03 am
नव संवत्सर के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि आने वाला नया साल सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को सशक्त करे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये मूल्य राष्ट्र निर्माण के सामूहिक प्रयासों को नई गति प्रदान करेंगे।प्रधानमंत्री ने नेपाल में चुनावों में मिली सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेताओं को बधाई दी
March 09th, 10:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता श्री बालेंद्र शाह के साथ टेलीफोन पर आत्मीय बातचीत हुई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी
March 08th, 11:32 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि यह शानदार जीत टीम के असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने ज़बरदस्त हौसला दिखाया।अट्टुकल पोंगल के अवसर पर प्रधानमंत्री ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं
March 03rd, 07:13 pm
प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने अट्टुकल पोंगल के पावन अवसर पर देशवासियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।आज उत्तर प्रदेश और पूरा देश वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए दौर का गवाह बन रहा है: मेरठ में पीएम मोदी
February 22nd, 01:30 pm
पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।पीएम मोदी ने भारत की पहली 'नमो भारत RRTS' का उद्घाटन किया और 'दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर' राष्ट्र को समर्पित किया
February 22nd, 01:12 pm
पीएम मोदी ने मेरठ में नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने इन्हें ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ और ‘विकसित भारत’ के लिए नई ऊर्जा की लहर बताया। पीएम ने कहा कि सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया है और उनके विजन से प्रेरित होकर डबल इंजन सरकार किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि परिवर्तित उत्तर प्रदेश ने तेज आर्थिक प्रगति और उद्योगों में बढ़ोतरी को जन्म दिया है।प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं
February 20th, 09:35 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने रमज़ान के पवित्र महीने की शुभकामनाएं दीं
February 18th, 10:00 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पवित्र माह रमज़ान के शुरू होने पर भारतवासियों तथा वैश्विक समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।