गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं: उडुपी, कर्नाटक में पीएम मोदी
November 28th, 11:45 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह को संबोधित किया
November 28th, 11:30 am
उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।‘वन्देमातरम्’ की भावना भारत की अमर चेतना से जुड़ी है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
October 26th, 11:30 am
इस महीने के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने छठ पूजा, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय नस्ल के डॉग्स, भारतीय कॉफी, आदिवासी समुदाय के नेताओं और संस्कृत भाषा के महत्व जैसे रोचक विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने ‘वन्देमातरम्’ गीत के 150वें वर्ष का विशेष उल्लेख किया।भारत और मंगोलिया आत्मीय व आध्यात्मिक बंधन से जुड़े हैं: पीएम मोदी
October 14th, 01:15 pm
संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मंगोलिया ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष, भगवान बुद्ध के दो महान शिष्यों - सारिपुत्त और मौद्गल्या-यन के पवित्र अवशेष भारत से मंगोलिया भेजे जाएँगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्राइवेट सेक्टर; एनर्जी, क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ, डिजिटल टेक्नोलॉजी, माइनिंग, कृषि, डेयरी और कोऑपरेटिव्स जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाश रहे हैं।प्रधानमंत्री ने प्रिंस चार्ल्स तृतीय द्वारा उपहार में दिया गया कदम्ब का पौधा लगाया
September 19th, 05:24 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर आज कदम्ब का एक पौधा लगाया, जो उन्हें प्रिंस चार्ल्स तृतीय ने उपहार में दिया था। श्री मोदी ने कहा, पर्यावरण और स्थिरता के प्रति वे बेहद भावुक हैं, और यह विषय हमारे विचार-विमर्श में भी शामिल होता है।प्रधानमंत्री ने ‘कर्तव्य भवन’ राष्ट्र को समर्पित किया
August 06th, 12:15 pm
पीएम मोदी ने 'कर्तव्य भवन' राष्ट्र को समर्पित किया और इसे अटूट संकल्प एवं जनसेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह भवन, नीतियों और योजनाओं को तेजी से लागू करने में मदद करेगा और देश के विकास को नई गति देगा। प्रधानमंत्री ने इस भवन को बनाने वाले श्रमयोगियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक कदम है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।पीएम ने प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय सोसायटी की 47वीं AGM की अध्यक्षता की
June 23rd, 09:35 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी की 47वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने भारत के म्यूजियम मैप का विजन सामने रखा और देश के सभी म्यूजियमों का एक व्यापक नेशनल डेटाबेस विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने म्यूजियमों पर नए आइडियाज सामने लाने के लिए समिति बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय के डाक्यूमेंट्स को इकट्ठा किया जाना चाहिए ताकि रिसर्चर्स को लाभ मिल सके।प्रधानमंत्री ने दिल्ली में भगवान महावीर वनस्थली पार्क में एक पौधा लगाया
June 05th, 01:33 pm
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में पौधारोपण किया। उन्होंने अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के तहत अरावली रेंज में पुनः वनरोपण के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और धरती के ग्रीन कवर को बढ़ाने में योगदान देने का भी आग्रह किया।विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल के तहत विशेष वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व करेंगे
June 04th, 01:20 pm
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी, नई दिल्ली में एक विशेष वृक्षारोपण पहल का नेतृत्व करेंगे। ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ के एक हिस्से के रूप में पीएम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत बरगद का पौधा लगाएंगे। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य अरावली की बायो-डाइवर्सिटी को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना है। वे दिल्ली सरकार के सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट इनिशिएटिव के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।हर भारतीय का खून खौल रहा है: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी
April 27th, 11:30 am
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की निंदा की, गहरा रोष व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने डॉ. के. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्पेस व एजुकेशन सेक्टर्स में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने साइंस, इनोवेशन और मानवीय प्रयासों में भारत के वैश्विक नेतृत्व पर भी प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने श्री दरिपल्ली रमैया के निधन पर शोक व्यक्त किया
April 12th, 01:09 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री दरिपल्ली रामैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें सततता के समर्थक के रूप में याद किया जिन्होंने अपना जीवन लाखों वृक्ष लगाने और उनकी रक्षा करने में समर्पित कर दिया।मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी
March 12th, 06:07 am
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया
March 11th, 07:30 pm
पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।राष्ट्रीय खेल भारत की अविश्वसनीय खेल प्रतिभा का उत्सव: देहरादून में पीएम मोदी
January 28th, 09:36 pm
पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान देश के युवाओं को संबोधित किया और खेलों की भूमिका को एकता, फिटनेस और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व और भारत की बढ़ती खेल अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया
January 28th, 09:02 pm
पीएम मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान देश के युवाओं को संबोधित किया और खेलों की भूमिका को एकता, फिटनेस और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व और भारत की बढ़ती खेल अर्थव्यवस्था पर जोर दिया।'मन की बात' के श्रोता ही इस कार्यक्रम के असली सूत्रधार हैं: पीएम मोदी
September 29th, 11:30 am
‘मन की बात’ के 114वें अंक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम की 10 साल की यात्रा को रेखांकित किया और पूरे भारत में सकारात्मक कहानियों एवं सामूहिक सफलताओं को सराहा। उन्होंने जल संरक्षण, स्वच्छता और विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण अभियानों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया, साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में पॉजिटिव पॉइंट्स जोड़ने वाले क्रियाकलाप ही ग्रीन क्रेडिट की बुनियाद: पीएम मोदी
December 01st, 07:22 pm
पीएम मोदी ने दुबई में COP-28 समिट में 'ग्रीन क्रेडिट प्रोग्राम' पर उच्च स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पृथ्वी के हेल्थ कार्ड में पॉजिटिव पॉइंट्स जोड़ने वाले, क्रियाकलाप ही ग्रीन क्रेडिट की उनकी अवधारणा है। पीएम ने कहा कि पर्यावरण की समृद्धि के साथ अपनी समृद्धि की संस्कृति विकसित करने से ही पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय के विशाल वृक्षारोपण अभियान की सराहना की
August 19th, 11:19 am
पीएम मोदी ने गृह मंत्रालय के 'अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान' के तहत 4 करोड़वां पौधा रोपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। गृह मंत्री श्री अमित शाह की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने इसे एक शानदार उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण की दिशा में गृह मंत्रालय का यह वृक्षारोपण अभियान हर किसी को प्रेरित करने वाला है।टीएमसी की हिंसक राजनीति के बीच पश्चिम बंगाल के पुराने वैभव को वापस लाने की साधना में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता: पीएम मोदी
August 12th, 11:00 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत के लोकतंत्र की पहली कड़ी बताते हुए उन्होंने बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा की निंदा की और कहा, जो लोग लोकतंत्र के चैम्पियन बनते हैं, ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, आपने उनका नकाब देश के सामने उतार दिया है। प्रधानमंत्री ने पूर्वी भारत में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित किया
August 12th, 10:32 am
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को भारत के लोकतंत्र की पहली कड़ी बताते हुए उन्होंने बंगाल में पंचायत चुनाव में हिंसा की निंदा की और कहा, जो लोग लोकतंत्र के चैम्पियन बनते हैं, ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, आपने उनका नकाब देश के सामने उतार दिया है। प्रधानमंत्री ने पूर्वी भारत में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।