प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में लॉन बाउल्स में स्वर्ण पदक जीतने के लिए लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की की सराहना की

August 02nd, 08:16 pm

बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत! भारत को लॉन बाउल्स में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने वाली लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की पर गर्व है। टीम ने बेहद निपुणता का प्रदर्शन किया है और उनकी सफलता कई भारतीयों को लॉन बाउल्स के खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। : पीएम नरेन्द्र मोदी