सेशेल्स की कहानी के सबसे सुनहरे अध्याय अभी लिखे जाने बाकी: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में पीएम मोदी
June 28th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित किया और वहां के लोगों को गोल्डन जुबली समारोह के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि हिंद महासागर दोनों देशों को जोड़ता है। साथ ही, उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत एक सच्चे मित्र की तरह हमेशा सेशेल्स का विश्वसनीय साझेदार बना रहेगा और उसकी सभी आकांक्षाओं को पूरा करने में हरसंभव सहयोग करेगा।प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की
April 21st, 01:09 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एके आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मोदी ने कहा है कि उनके गंभीरतापूर्ण उपदेश, विचार और अद्वैत वेदांत का दर्शन विश्व स्तर पर अनगिनत लोगों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। आध्यात्मिक चिंतन को पुनर्जीवित करने और देश भर में आध्यात्मिक केंद्र स्थापित करने के उनके प्रयास प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। श्री मोदी ने यह भी कहा कि उनका ज्ञान हमारे मार्ग को प्रकाशित करता रहेगा और सत्य, करुणा तथा सामूहिक कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया
April 15th, 11:10 am
पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में स्थित श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मठ इस क्षेत्र के लिए नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक का काम करता है। उन्होंने वर्तमान नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह इस समृद्ध परंपरा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री ने “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों से नौ अपीलें भी कीं।पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया
April 15th, 11:00 am
पीएम मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में स्थित श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मठ इस क्षेत्र के लिए नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक का काम करता है। उन्होंने वर्तमान नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह इस समृद्ध परंपरा को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा रहे है। प्रधानमंत्री ने “विकसित भारत” के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों से नौ अपीलें भी कीं।सम्राट संप्रति संग्रहालय ये भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है और ये हमारे गौरवशाली अतीत का प्रमाण है: गांधीनगर, गुजरात में पीएम मोदी
March 31st, 10:25 am
भगवान महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है और ये हमारे गौरवशाली अतीत का प्रमाण है। सम्राट संप्रति के अहिंसा दर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत आकांक्षाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए काम करने का आह्वान किया।पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने महावीर जयंती पर गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया
March 31st, 10:15 am
भगवान महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर पीएम मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय भारत के कोटि-कोटि लोगों की धरोहर है और ये हमारे गौरवशाली अतीत का प्रमाण है। सम्राट संप्रति के अहिंसा दर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लोगों से व्यक्तिगत आकांक्षाओं से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए काम करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक श्री एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया
September 24th, 04:29 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रख्यात कन्नड़ लेखक और विचारक श्री एस.एल. भैरप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक ऐसा महान व्यक्तित्व बताया, जिन्होंने राष्ट्र की अंतरात्मा को झकझोर दिया और भारत की आत्मा में गहराई तक उतर गए।भारत की manuscripts में समूची मानवता की विकास यात्रा के footprints हैं: पीएम मोदी
September 12th, 04:54 pm
ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार मुख्य पिलर्स; Preservation, Innovation, Addition और Adaptation पर आधारित है। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अतीत की खोज के महत्व पर बल दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया
September 12th, 04:45 pm
ज्ञान भारतम पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने जोर दिया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ भारत की संस्कृति, साहित्य और चेतना का उद्घोष बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा चार मुख्य पिलर्स; Preservation, Innovation, Addition और Adaptation पर आधारित है। उन्होंने देश के युवाओं से इस मिशन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की और टेक्नोलॉजी के माध्यम से अतीत की खोज के महत्व पर बल दिया।