पीएम नरेन्द्र मोदी का उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का दौरा

August 27th, 05:14 pm

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 29-30 अगस्त को उज्बेकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे और ‘विकसित भारत 2047’ तथा ‘उज्बेकिस्तान-2030’ के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदिर जापारोव के निमंत्रण पर बिश्केक जाएंगे, जहां वे 26वें SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वे छठे 'वर्ल्ड नोमैड गेम्स' के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से एकजुट होकर भारत के लिए कार्य करने का आह्वान किया

July 31st, 11:47 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अपशब्दों से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने गुमराह लोगों को सही राह दिखाने का आह्वान किया।

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से फोन पर की बातचीत

July 31st, 07:28 pm

यूके के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में, पीएम नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पद संभालने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई। साथ ही, दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े कई मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और भारत-यूके CETA के लागू होने का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने श्री एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

July 21st, 08:09 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर आज बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की

July 16th, 09:35 pm

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

भारत-न्यूजीलैंड संबंध स्थायी मित्रता, समान मूल्यों और साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं: ऑकलैंड में पीएम मोदी

July 11th, 01:15 pm

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया

July 11th, 12:35 pm

पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।

भारत-न्यूजीलैंड की मित्रता को नयी गति और नयी दिशा मिली: गाला लंच में पीएम मोदी

July 11th, 12:32 pm

पीएम मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा आयोजित एक विशेष गाला लंच में शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का स्वागत किया। पीएम ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA दोनों देशों के लिए नए अवसर खोलेगा और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।

पीएम मोदी न्यूजीलैंड के पीएम द्वारा 'इंडिया-न्यूजीलैंड: ए विनिंग पार्टनरशिप' थीम पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए

July 11th, 12:30 pm

पीएम मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा आयोजित एक विशेष गाला लंच में शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का स्वागत किया। पीएम ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA दोनों देशों के लिए नए अवसर खोलेगा और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।

परिणामों की सूची: पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा

July 11th, 08:03 am

पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान, भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई अहम फैसलों की घोषणा की। इस दौरान 10 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, ट्रेड, टूरिज्म, कल्चर, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, रिसर्च और पीपल-टू-पीपल टाइस जैसे क्षेत्रों में बड़ी पहलों की घोषणा की गई। साथ ही, 2030 तक के लिए एक साझा रोडमैप भी पेश किया गया।

भारत- न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट

July 11th, 07:59 am

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, पीएम नरेन्द्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने, मौजूदा सहयोग तंत्र को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने पर सहमति जताई।

'नागरिक देवो भव' आज के भारत की गवर्नेंस का मूल मंत्र: मेलबर्न में पीएम मोदी

July 09th, 03:22 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।

ऑस्ट्रेलिया में एक कम्यूनिटी इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन

July 09th, 03:00 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज मेलबर्न में भारतीय कम्यूनिटी के एक इवेंट में शामिल हुए। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की तेज विकास यात्रा का जिक्र करते हुए ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीयों की सराहना की और उन्हें भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच दोस्ती और सहयोग को मजबूत करने वाला एक जीवंत सेतु बताया।

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल से मुलाकात की

July 09th, 01:55 pm

पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल सुश्री सैम मोस्टिन एसी से मुलाकात की। दोनों लीडर्स ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लगातार मजबूत और विविध होते संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी और खेलों के क्षेत्र में मजबूत होते रिश्तों का भी स्वागत किया। साथ ही, भारत में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले ओलंपिक 2032 से पहले आपसी सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया।

तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी

July 09th, 12:29 pm

मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दोनों देशों के बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने ट्रेड, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी और एजुकेशन जैसे प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी

July 09th, 11:15 am

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।

भारत और इंडोनेशिया जितने इतिहास से जुड़े हैं, उतना ही हमारा साझा भविष्य भी है: पीएम मोदी

July 07th, 11:47 pm

जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया

July 07th, 05:30 pm

जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए प्रवासी भारतीयों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंडोनेशिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और उन्हें भारत तथा इंडोनेशिया के बीच जीवंत सेतु बताया। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए भारतीय समुदाय से विकसित भारत 2047 और इंडोनेशिया एमास 2045 के साझा लक्ष्यों को पूरा करने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

पीएम मोदी की इंडोनेशिया राजकीय यात्रा पर भारत-इंडोनेशिया का जॉइंट स्टेटमेंट जारी

July 07th, 05:15 pm

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी 6 से 8 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए दोनों नेताओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जकार्ता स्थित इस्ताना मर्देका में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें भारत-इंडोनेशिया संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया

July 07th, 03:27 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान 'Bintang Adipurna of the Republic of Indonesia' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया। पीएम मोदी ने यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया की जनता तथा दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों को समर्पित किया।