प्रधानमंत्री ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दी
July 27th, 02:13 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर विशिष्ट पहचान बनाई है।भारत-न्यूजीलैंड संबंध स्थायी मित्रता, समान मूल्यों और साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं: ऑकलैंड में पीएम मोदी
July 11th, 01:15 pm
पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया
July 11th, 12:35 pm
पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच आधिकारिक बातचीत
July 11th, 08:09 am
ऑकलैंड में हुई आधिकारिक बातचीत के दौरान, पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने द्विपक्षीय संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का फैसला किया तथा कई समझौतों और एमओयू के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। इसके साथ ही, दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का भी लक्ष्य तय किया।भारत- न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट
July 11th, 07:59 am
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, पीएम नरेन्द्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने, मौजूदा सहयोग तंत्र को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने पर सहमति जताई।इंडो-पैसिफिक भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे समान सोच वाले लोकतंत्रों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक: पीएम मोदी
July 09th, 11:15 am
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बढ़ती ‘भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि हमारा एजेंडा वन-डे फोकस्ड है, निर्णय T20 जितने तेज हैं और साझेदारी टेस्ट मैच जितनी लंबी और गहरी है।हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी
July 07th, 03:15 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित
July 07th, 03:00 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।लोकतांत्रिक मूल्य और विविधता में एकता, भारत और इंडोनेशिया की साझी ताकत: भारत-इंडोनेशिया जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
July 07th, 11:21 am
जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ एक जॉइंट प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप लगातार नए क्षेत्रों तक विस्तार कर रही है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत और इंडोनेशिया मिलकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की इंडोनेशिया की ऐतिहासिक यात्रा की शताब्दी मनाएंगे। प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि दोनों देश मिलकर 'इंडोनेशिया एमास' और 'विकसित भारत' के विजन को साकार करेंगे।मुक्त, समृद्ध और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता: भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
July 02nd, 01:30 pm
भारत-जापान जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भारत-जापान की स्पेशल स्ट्रैटेजी और ग्लोबल पार्टनरशिप को और मजबूत करने के अपने संकल्प को दोहराया। दोनों नेताओं ने AI, डिफेंस, हेल्थकेयर, आर्थिक सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम पहलों की घोषणा की। पीएम मोदी ने एक मजबूत और समृद्ध जापान के साझा विजन और 'विकसित भारत' के लिए भारत की आकांक्षा को फिर से दोहराया।पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
June 28th, 08:45 pm
सेशेल्स के 'गोल्डन जुबली नेशनल डे' समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग और 'स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज' की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने 'विजन MAHASAGAR' और 'नेबरहुड फर्स्ट' पॉलिसी के तहत भारत-मॉरीशस 'एनहैंस्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।पीएम मोदी ने एवियन में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 18th, 05:04 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशों की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में फ्री नेविगेशन बनाए रखने और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष जताया।प्रधानमंत्री ने G7 समिट के दौरान UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात की
June 17th, 12:38 am
फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान, पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग में हुई प्रगति और सकारात्मक घटनाक्रमों की समीक्षा की और आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट से निरंतर निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार जारी रखने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने मेजर अभिलाषा बराक को UN के मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी
June 07th, 02:06 pm
पीएम मोदी ने मेजर अभिलाषा बराक को UN के मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को उनकी उत्कृष्ट सेवा और समर्पण की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि मेजर अभिलाषा बराक की यह उपलब्धि देश के असंख्य युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रधानमंत्री ने UN पीसकीपिंग मिशनों में भारत के लंबे और महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया।प्रधानमंत्री ने महर्षि पतंजलि और योग के गुणों का सम्मान करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 04th, 09:16 am
पीएम मोदी ने महर्षि पतंजलि को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक शांति सुनिश्चित करने में योग की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डाला गया। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के महत्व पर बल देते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि अभ्यास जीवन को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है।प्रधानमंत्री ने सच्चे ज्ञान की परिवर्तनकारी शक्ति को बताने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 26th, 09:20 am
पीएम मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि सच्चा ज्ञान राष्ट्र, समाज और मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान और कर्मों से विश्व को प्रेरणा मिलनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अज्ञानता मनुष्य के शुद्ध स्वरूप को ढक देती है, जबकि सच्चा ज्ञान उसके शाश्वत और प्रकाशमय स्वरूप को उजागर करता है।अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
May 23rd, 04:20 pm
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही प्रगति की जानकारी प्रधानमंत्री को दी और कई मुद्दों पर अमेरिका का नजरिया भी साझा किया। पीएम ने शांति प्रयासों के प्रति भारत के लगातार समर्थन को दोहराया और राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति की राजकीय यात्रा पर ज्वाइंट स्टेटमेंट
May 22nd, 09:31 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय व्यापक सहयोग को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” तक बढ़ाने पर सहमति जताई और भारत-साइप्रस ज्वाइंट एक्शन प्लान 2025-2029 के सफल क्रियान्वयन में हुई उल्लेखनीय प्रगति का स्वागत किया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी को बधाई भी दी।प्रधानमंत्री ने मातृभूमि की पवित्र विरासत और विश्व कल्याण की प्रार्थना पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 21st, 09:04 am
पीएम मोदी ने भारत की आध्यात्मिकता, साहस और विश्व कल्याण की पवित्र विरासत को रेखांकित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। अपने संदेश में, पीएम मोदी ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्र की समृद्ध विरासत और प्राचीन संस्कृति सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण लेकर आती रहे।‘आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं’: नॉर्डिक समिट में पीएम मोदी
May 19th, 04:25 pm
नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में शामिल होते हुए पीएम मोदी ने ट्रेड, इनवेस्टमेंट, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बढ़ती भारत-नॉर्डिक साझेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-नॉर्डिक संबंधों को ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प दोहराते हुए स्पष्ट कहा, “कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं।”