प्रधानमंत्री ने पटना पक्षी अभयारण्य और छारी-ढांड में नए रामसर स्थलों का स्वागत किया

January 31st, 10:52 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एटा (उत्तर प्रदेश) में स्थित पटना पक्षी अभयारण्य और कच्छ (गुजरात) में स्थित छारी-ढांड को रामसर स्थल के रूप में शामिल किए जाने का स्वागत किया है। श्री मोदी ने स्थानीय लोगों और आर्द्रभूमि के संरक्षण के प्रति समर्पित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये पहचान जैव विविधता के संरक्षण और महत्वपूर्ण पारिस्थितिक तंत्रों की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।

विनाश की राजनीति करने वाली RJD-कांग्रेस को नहीं पसंद बिहार का विकास: भागलपुर में पीएम मोदी

November 06th, 12:01 pm

भागलपुर की जनसभा में पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कभी आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की भावना को नहीं समझा। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि कांग्रेस भागलपुर दंगों का दाग कभी नहीं मिटा सकती। प्रगति के लिए एनडीए के रोडमैप के बारे में बताते हुए पीएम ने कहा कि सरकार बिहार को टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी का हब बनाने के लिए काम कर रही है।

न आईआईटी, न आईआईएम, न नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी - एक पूरी पीढ़ी का भविष्य आरजेडी के नेतृत्व ने निगल लिया: बिहार के अररिया में पीएम मोदी

November 06th, 11:59 am

पीएम मोदी ने बिहार के अररिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहाँ भारी संख्या में लोग एनडीए के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए उमड़े। पीएम मोदी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है - 'फिर एक बार, एनडीए सरकार!'

पीएम मोदी ने बिहार के अररिया और भागलपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 06th, 11:35 am

पीएम मोदी ने बिहार के अररिया और भागलपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया,जहाँ भारी संख्या में लोग एनडीए के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए उमड़े। पीएम मोदी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है - 'फिर एक बार, एनडीए सरकार!'

प्रधानमंत्री ने पटना में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि दी

November 02nd, 10:33 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पटना के दिनकर गोलंबर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पूजा-अर्चना की

November 02nd, 10:10 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में प्रार्थना की।

पीएम 4 अक्टूबर को ₹62,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे

October 03rd, 03:54 pm

पीएम मोदी नई दिल्ली में ₹62,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न युवा-केंद्रित पहलों का अनावरण करेंगे, जिनमें बिहार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन पहलों से भारत के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा होने की उम्मीद है। एजुकेशन, स्किल-डेवलपमेंट, एंट्रप्रेन्योरशिप और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को इंटीग्रेट करके, इनका उद्देश्य देश की प्रगति के लिए एक मजबूत नींव का समर्थन करना है।

कैबिनेट ने बिहार में ₹3,822.31 करोड़ की 4-लेन सड़क परियोजना को मंजूरी दी

September 24th, 03:07 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बिहार में ₹3,822.31 करोड़ की लागत वाली 4-लेन साहेबगंज-अरेराज-बेतिया सड़क परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से प्रमुख धरोहरों और बौद्ध स्थलों तक एक्सेस में सुधार होगा, जिससे बिहार में बौद्ध सर्किट और पर्यटन को बल मिलेगा। इससे रोज़गार के अवसर भी बढ़ेंगे और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

हमें मिलकर बिहार के सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ना है: मोतिहारी में पीएम मोदी

July 18th, 11:50 am

पीएम मोदी ने मोतिहारी, बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में यह दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। पीएम ने बिहार की प्रगति का श्रेय, यहां की माताओं-बहनों की शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा।’

पीएम मोदी ने बिहार के मोतिहारी में ₹7,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

July 18th, 11:30 am

पीएम मोदी ने मोतिहारी, बिहार में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत में यह दौर हमारे पूर्वी राज्यों का है। पीएम ने बिहार की प्रगति का श्रेय, यहां की माताओं-बहनों की शक्ति और दृढ़ संकल्प को दिया। उन्होंने कहा, ‘भाजपा और एनडीए का विजन है, जब बिहार आगे बढ़ेगा, तभी देश आगे बढ़ेगा और बिहार तब आगे बढ़ेगा जब यहां का युवा आगे बढ़ेगा।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

July 17th, 11:04 am

पीएम मोदी, 18 जुलाई को बिहार में ₹7,200 करोड़ तथा पश्चिम बंगाल में ₹5,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। बिहार में, वे रेल प्रोजेक्ट्स, रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, पटना और दरभंगा में STPI centres व PMMSY के तहत फिशरीज प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। पश्चिम बंगाल में, वे BPCL के CGD प्रोजेक्ट, दुर्गापुर-कोलकाता गैस पाइपलाइन, DVC प्लांट्स में FGD सिस्टम और पुरुलिया में रेल डबलिंग की शुरुआत करेंगे।

कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में विभिन्न राज्यों को कवर करने वाले दो मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

June 11th, 03:05 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय के कोडरमा-बरकाकाना डबलिंग और बल्लारी-चिकजाजुर डबलिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत 6,405 करोड़ रुपये है। इन पहलों से यात्रा सुविधा में सुधार होगा, लॉजिस्टिक लागत, तेल आयात व CO2 उत्सर्जन में कमी आएगी। इसके साथ ही, सस्टेनेबल और एफिशिएंट रेल ऑपरेशंस को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी: मधुबनी, बिहार में पीएम मोदी

April 24th, 12:00 pm

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने मधुबनी, बिहार का दौरा किया और ₹13,480 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पिछले दशक में पंचायतों के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने घोषणा की, जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को, और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया

April 24th, 11:50 am

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने मधुबनी, बिहार का दौरा किया और ₹13,480 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पिछले दशक में पंचायतों के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने घोषणा की, जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को, और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।”

प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे

April 23rd, 06:30 pm

पीएम मोदी, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बिहार का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मान्यता और प्रोत्साहन देते हुए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री LPG बॉटलिंग प्लांट और कई बिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे बिहार में कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे और देशभर में PMAY के कई लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे।

कैबिनेट ने बिहार में 4-लेन ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी

March 28th, 04:16 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने बिहार में 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड पटना-आरा-सासाराम कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट से कंजेशन कम होगा तथा गुड्स और पैसेंजर्स की तेज आवाजाही की सुविधा के साथ कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

October 28th, 12:47 pm

पीएम मोदी 12,850 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य पहलों का शुभारंभ करेंगे, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘आयुष्मान भारत’ कवरेज का विस्तार करेंगे, मेडिकल ड्रोन और हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करेंगे तथा देश भर में नए AIIMS और ESIC फैसिलिटीज का उद्घाटन करेंगे। प्रमुख परियोजनाओं में U-WIN वैक्सीनेशन पोर्टल और कई रिसर्च सेंटर्स भी शामिल हैं, जो भारत की स्वास्थ्य सेवा और पहुंच को बढ़ावा देंगे।

प्रधानमंत्री 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

September 14th, 09:53 am

पीएम मोदी, 15 सितंबर को झारखंड के टाटानगर में कई रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और देश भर में 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वे पीएम-आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र भी वितरित करेंगे। 16 सितंबर को पीएम, गुजरात के गांधीनगर में, ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और अहमदाबाद में ₹8000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री, ओडिशा के भुवनेश्वर में ₹3800 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और PMAY के तहत देश भर के 26 लाख लाभार्थियों के गृह प्रवेश समारोह में भाग लेंगे।

कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में नए सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट को मंजूरी दी

August 16th, 09:27 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बिहार के बिहटा, पटना में नए सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

बिहार फिर से डबल इंजन रफ्तार की ओर अग्रसर: पीएम मोदी

March 02nd, 03:00 pm

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने बिहार के विकास को 'मोदी की गारंटी' बताया और अपने तीसरे कार्यकाल में राज्य को विकसित बनाने का संकल्प प्रकट किया।