प्रधानमंत्री ने पवित्र प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया
December 27th, 12:06 pm
पीएम श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पवित्र प्रकाश उत्सव के अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन किया। श्री मोदी ने कहा कि वे साहस, करुणा और बलिदान के प्रतीक हैं। श्री मोदी ने कहा, उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय, धर्म और मानव गरिमा की रक्षा के लिए खड़ा होने की प्रेरणा देती हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की दृष्टि पीढ़ियों को सेवा और निःस्वार्थ कर्तव्य करने का मार्गदर्शन देती है।प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
January 17th, 08:13 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस एवं करुणा को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के बारे में अपने विचारों का एक वीडियो भी साझा किया है।