तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 09th, 10:58 am
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप (CSP) को और मजबूत तथा विस्तारित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही, उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए नए सहयोगी अवसरों पर मिलकर काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।उपलब्धियों की सूची: कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा
April 20th, 03:57 pm
कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौतों और समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पोर्ट, ट्रेड, साइंस और टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट और एनवायरनमेंट, कल्चरल एक्सचेंज एवं स्पोर्ट्स जैसे एरिया शामिल हैं। प्रमुख घोषणाओं में ‘इंडो-पैसिफिक ओशंस इनिशिएटिव’ और ‘इंटरनेशनल सोलर अलायंस’ में कोरिया गणराज्य की भागीदारी शामिल है।कैबिनेट ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को मंजूरी दी
March 25th, 05:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दे दी है, जिससे यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज और पेरिस समझौते के तहत देश की महत्वाकांक्षा को बल मिला है। यह भारत के कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत करता है। साथ ही, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेंगी।भारत में इन्वेस्टमेंट का ये सबसे बेस्ट टाइम है : पीएम मोदी
January 17th, 08:31 pm
पीएम मोदी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा,भारतीयों में Innovation की, नई Technology को Adopt करने की जो क्षमता है, Entrepreneurship की जो स्पिरिट है, वो हमारे हर ग्लोबल पार्टनर को नई ऊर्जा दे सकती है। इसलिए भारत में इन्वेस्टमेंट का ये सबसे बेस्ट टाइम है।वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस 2022 में पीएम मोदी का वक्तव्य
January 17th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दावोस एजेंडा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा,भारतीयों में Innovation की, नई Technology को Adopt करने की जो क्षमता है, Entrepreneurship की जो स्पिरिट है, वो हमारे हर ग्लोबल पार्टनर को नई ऊर्जा दे सकती है। इसलिए भारत में इन्वेस्टमेंट का ये सबसे बेस्ट टाइम है।प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
September 24th, 09:50 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ सार्थक बातचीत की। अपनी टिप्पणी में पीएम मोदी ने कहा, आज का द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण है। हम इस सदी के तीसरे दशक की शुरुआत में मिल रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच और भी मजबूत दोस्ती के बीज बोए गए हैं।प्रधानमंत्री ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ बैठक की
September 24th, 09:46 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ सार्थक बातचीत की। अपनी टिप्पणी में पीएम मोदी ने कहा, आज का द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण है। हम इस सदी के तीसरे दशक की शुरुआत में मिल रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच और भी मजबूत दोस्ती के बीज बोए गए हैं।जी-7 शिखिर वार्ता के दूसरे दिन प्रधानमंत्री ने दो सत्रों में हिस्सा लिया
June 13th, 08:06 pm
जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'बिल्डिंग बैक टुगेदर-ओपन सोसाइटीज एंड इकोनॉमीज' एंड 'बिल्डिंग बैक ग्रीनर: क्लाइमेट एंड नेचर' नामक दो सत्रों में भाग लिया।भारत-ब्रिटेन वर्चुअल शिखर सम्मेलन
May 04th, 06:34 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक वर्चुअल समिट में हिस्सा लिया। दोनों नेताओं ने कोविड-19 स्थिति और महामारी के खिलाफ लड़ाई में जारी सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर ब्रिटेन द्वारा प्रदान की गई त्वरित मेडिकल सहायता के लिए प्रधानमंत्री जॉनसन को धन्यवाद दिया।