ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों के शौर्य को नमन किया

May 07th, 10:23 am

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन; आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े जवाब और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है। पीएम ने लोगों से सशस्त्र बलों और ऑपरेशन की सफलता के सम्मान में अपनी सोशल मीडिया डीपी बदलने की अपील भी की।

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सशस्त्र बलों के शौर्य पर संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

May 07th, 10:20 am

पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत की असाधारण जीत; देश के वीर जवानों के अद्भुत शौर्य और देशभक्ति का प्रेरक उदाहरण है। संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के अटूट साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।

परिणामों की सूची: वियतनाम गणराज्य के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

May 06th, 03:44 pm

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की भारत यात्रा के दौरान कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते रेयर अर्थ एलिमेंट्स, संस्कृति, डिजिटल पेमेंट, टेक्नोलॉजी, चिकित्सा, शिक्षा, ऑडिट और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं। इस दौरान दोनों देशों के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और 2030 तक 25 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य का भी ऐलान किया गया।

भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं: भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी

May 06th, 01:00 pm

भारत-वियतनाम संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति तो लम का बोधगया दौरा दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्तों को बढ़ाकर ‘एन्हांस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया है। पीएम ने रेखांकित किया कि वियतनाम; भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और ‘विजन MAHASAGAR’ का अहम स्तंभ है, और वियतनाम के सहयोग से भारत ASEAN के साथ अपने संबंधों को और विस्तार देगा।

प्रधानमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

April 22nd, 11:07 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीड़ितों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के साथ खड़े रहने की राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

भारत - रिपब्लिक ऑफ कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी

April 20th, 10:53 pm

रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग 19 से 21 अप्रैल, 2026 तक भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में अगले पांच वर्षों (2026-2030) के लिए भारत-दक्षिण कोरिया स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लागू करने, उसे और गति देने के लिए जॉइंट स्ट्रैटेजिक विजन जारी किया।

टुवर्ड्स 2030: इंडिया-यूरोपियन यूनियन जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा

January 27th, 06:48 pm

27 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में हुए 16वें भारत-EU समिट में स्वीकृत ‘इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा’ का उद्देश्य EU और भारत के सहयोग को और व्यापक, गहरा एवं बेहतर तालमेल वाला बनाकर रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि दोनों साझेदारों और दुनिया के लिए आपसी लाभ देने वाले ठोस और बदलाव लाने वाले नतीजे हासिल किए जा सकें।

यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट की भारत यात्रा और 16वें भारत-EU समिट पर भारत-EU जॉइंट स्टेटमेंट

January 27th, 06:15 pm

पीएम मोदी के निमंत्रण पर यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला फॉन डेर लायन भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय यात्रा पर भारत आए। इस दौरान नेताओं ने ऐतिहासिक भारत-EU FTA पर बातचीत सफलतापूर्वक पूरी होने का स्वागत किया और टुवर्ड्स 2030: इंडिया-EU जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक एजेंडा को अपनाया।

भारत और इथियोपिया क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के स्वाभाविक साझेदार हैं: इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी

December 17th, 12:25 pm

इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत और इथियोपिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और इथियोपियाई राष्ट्रगान दोनों में ही उनकी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासनकाल के पिछले 11 वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंध कई गुना मजबूत हुए हैं।

इथियोपिया में प्रधानमंत्री ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

December 17th, 12:12 pm

इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित करने के लिए इथियोपिया की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया। भारत और इथियोपिया के बीच सभ्यतागत संबंधों को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि वंदे मातरम और इथियोपियाई राष्ट्रगान दोनों में ही उनकी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनके शासनकाल के पिछले 11 वर्षों में भारत-अफ्रीका संबंध कई गुना मजबूत हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

December 17th, 12:02 am

इथियोपिया की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अदीस अबाबा में इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इथियोपिया द्वारा व्यक्त की गई एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया। वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया।

गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं: उडुपी, कर्नाटक में पीएम मोदी

November 28th, 11:45 am

उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।

पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह को संबोधित किया

November 28th, 11:30 am

उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण समारोह में अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और उडुपी के बीच विशेष संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के द्वैत दर्शन के प्रणेता जगद्गुरु श्री माधवाचार्य वेदांत के प्रकाशपुंज हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का संपूर्ण जीवन और गीता का प्रत्येक अध्याय कर्म, कर्तव्य और कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक के लिए नौ संकल्पों की घोषणा की।

RJD के झूठे वादों पर नहीं, NDA के ईमानदार इरादों पर वोट दे रहा बिहार का नौजवान: औरंगाबाद में पीएम मोदी

November 07th, 01:49 pm

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है। पीएम ने उल्लेख किया कि कल हुए मतदान में बिहार में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 65% मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने की पहल बिहार की जनता ने स्वयं की है।

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया

November 07th, 01:45 pm

पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और भभुआ में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार ने वोटिंग के पहले ही चरण में इतिहास रच दिया है। पीएम ने उल्लेख किया कि कल हुए मतदान में बिहार में अब तक की सबसे अधिक भागीदारी दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 65% मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर दर्शाता है कि एनडीए सरकार की वापसी सुनिश्चित करने की पहल बिहार की जनता ने स्वयं की है।

मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ भी नहीं: धार, मध्य प्रदेश में पीएम मोदी

September 17th, 11:20 am

मध्य प्रदेश के धार में कई विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए, पीएम मोदी ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने याद दिलाया कि इसी दिन भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराया था और उसे भारत में एकीकृत किया था। नारी शक्ति के स्वास्थ्य को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को अब धार में PM MITRA Park के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने धार, मध्य प्रदेश में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

September 17th, 11:19 am

मध्य प्रदेश के धार में कई विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए, पीएम मोदी ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने याद दिलाया कि इसी दिन भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराया था और उसे भारत में एकीकृत किया था। नारी शक्ति के स्वास्थ्य को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को अब धार में PM MITRA Park के माध्यम से आगे बढ़ाया जा रहा है।

भारत का SCO विजन Security, Connectivity, Opportunity है: तियानजिन में पीएम मोदी

September 01st, 10:14 am

पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित 25वें SCO समिट में भाग लिया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने SCO फ्रेमवर्क के तहत सहयोग को मजबूत करने के भारत के अप्रोच पर प्रकाश डाला। शांति, सुरक्षा और स्थिरता को प्रगति व समृद्धि की कुंजी बताते हुए, उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रुप के रिफॉर्म-ओरिएंटेड एजेंडे के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने चीन के तियानजिन में 25वें SCO समिट में भाग लिया

September 01st, 10:00 am

पीएम मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित 25वें SCO समिट में भाग लिया। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने SCO फ्रेमवर्क के तहत सहयोग को मजबूत करने के भारत के अप्रोच पर प्रकाश डाला। शांति, सुरक्षा और स्थिरता को प्रगति व समृद्धि की कुंजी बताते हुए, उन्होंने सदस्य देशों से आतंकवाद के विरुद्ध दृढ़ और निर्णायक कार्रवाई करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रुप के रिफॉर्म-ओरिएंटेड एजेंडे के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

'वोकल फॉर लोकल' - मन की बात में पीएम मोदी ने त्योहारों को स्वदेशी गर्व के साथ मनाने की अपील की

August 31st, 11:30 am

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद करने वाले सुरक्षा बलों और नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में खेल प्रतियोगिताओं, सौर ऊर्जा, 'ऑपरेशन पोलो' और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को त्योहारों के दौरान मेड-इन-इंडिया उत्पाद खरीदने और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की भी याद दिलाई।