प्रधानमंत्री ने हंगरी के चुनाव में जीत पर श्री पीटर मग्यार को बधाई दी

April 13th, 11:40 am

पीएम मोदी ने हंगरी के चुनाव में शानदार जीत के लिए श्री पीटर मग्यार और टिस्जा पार्टी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और हंगरी प्रगाढ़ मित्रता, साझा मूल्यों और अटूट आपसी सम्मान के बंधन से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए श्री मग्यार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।