प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान डेनमार्क की एक्टिंग प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:40 pm
तीसरी भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान पीएम मोदी ने डेनमार्क की एक्टिंग पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क के द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही, भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में हुई प्रगति का स्वागत किया। पीएम मोदी ने तेजी से आगे बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था में हरित समाधान के लिए डेनमार्क की तकनीकों का स्वागत करने की भारत की तत्परता भी जताई।प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
May 18th, 08:21 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के पीएम जोनास गार स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-नॉर्वे संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। वे संबंधों को 'ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमत हुए और 2030 तक भारत एवं नॉर्वे के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को रेखांकित किया। उन्होंने प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया, जिसमें नॉर्वे के पीएम ने रिफॉर्म्ड UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए नॉर्वे के समर्थन को दोहराया।प्रधानमंत्री की नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम से शिष्टाचार भेंट
May 18th, 07:36 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम से शिष्टाचार भेंट की, जहाँ दोनों ने भारत-नॉर्वे साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों, खासकर नई टेक्नोलॉजी में हो रही प्रगति पर चर्चा की। बैठक के बाद पीएम मोदी के सम्मान में एक विशेष लंच का आयोजन किया गया।