प्रधानमंत्री ने गंगटोक ऑर्किडेरियम की विजिट के दौरान सिक्किम की अनूठी बायो-डाइवर्सिटी की सराहना की

April 28th, 03:15 pm

गंगटोक के ऑर्किडेरियम की विजिट के दौरान पीएम मोदी ने सिक्किम की अनूठी बायो-डाइवर्सिटी की सराहना की। उन्होंने इस अनुभव को मंत्रमुग्ध कर देने वाला बताया और कहा कि संरक्षण के ये प्रयास प्रकृति के साथ भारत के गहरे जुड़ाव को दर्शाते हैं। साथ ही, ये लोगों को पर्यावरण की रक्षा और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री 27-28 अप्रैल को सिक्किम का दौरा करेंगे

April 26th, 03:47 pm

पीएम मोदी 27-28 अप्रैल 2026 को सिक्किम का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे और सिक्किम के राज्य स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भी भाग लेंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न क्षेत्रों को कवर करने वाले 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे। उनका यह दौरा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।