भारत-यूनाइटेड किंगडम साझेदारी में अहम पड़ाव: भारत-UK CETA लागू होने पर पीएम मोदी
July 15th, 12:58 pm
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की भारत-यूनाइटेड किंगडम कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) और सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट से जुड़ी पोस्ट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारत-UK साझेदारी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने कहा कि ये दोनों समझौते भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा दोनों देशों की साझा महत्वाकांक्षाओं को उनके नागरिकों के लिए ठोस अवसरों में बदलेंगे।भारत-न्यूजीलैंड संबंध स्थायी मित्रता, समान मूल्यों और साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं: ऑकलैंड में पीएम मोदी
July 11th, 01:15 pm
पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया
July 11th, 12:35 pm
पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी
July 07th, 03:15 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित
July 07th, 03:00 pm
जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।डिजिटल इंडिया के 11 वर्ष : पीएम मोदी बोले- इस पहल ने विकसित भारत की नींव को किया मजबूत
July 01st, 12:04 pm
'डिजिटल भारत' के 11 वर्ष पूरे होने पर, पीएम मोदी ने बताया कि कैसे इस पहल ने गवर्नेंस को बदला है, नागरिकों को सशक्त बनाया है और टेक्नोलॉजी को 'ईज ऑफ लिविंग' का एक अहम माध्यम बनाया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया ने इनोवेशन को मजबूत किया है, विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर पैदा किए हैं और विकसित तथा आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है।Amazon के CEO एंडी जैसी ने पीएम मोदी से मुलाकात की
June 25th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने दिल्ली में Amazon के CEO एंडी जेसी से मुलाकात की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को शानदार बताया और कहा कि भारत में Amazon का रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर का निवेश इस बात का प्रमाण है कि दुनिया भर के निवेशकों की भारत में निवेश करने की रुचि लगातार बढ़ रही है।पीएम मोदी ने असिस्टेंट सेक्रेटरी के तौर पर तैनात 2024 बैच के IAS ट्रेनी अधिकारियों का किया मार्गदर्शन
June 23rd, 02:13 pm
वर्ष 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारियों को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने युवा सिविल सेवकों से राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तथा सरकार के “नागरिक देवो भवः” के संकल्प को आगे बढ़ाने में अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सरकारी नीतियों का लाभ वास्तविक रूप से लोगों तक पहुँचे और उनके सकारात्मक परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दें।पूर्वी भारत में विकास और समृद्धि का प्रवेश द्वार बनकर उभर रहा ओडिशा: पहाड़पुर में पीएम मोदी
June 20th, 01:10 pm
पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने पहाड़पुर में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया
June 20th, 01:00 pm
पीएम मोदी ने मयूरभंज के पहाड़पुर गाँव में ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण, विनम्रता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य के तेजी से हो रहे विकास का जिक्र किया और ₹47,600 करोड़ से ज्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ किया। उन्होंने पहाड़पुर को ‘सोलर विलेज’ के रूप में विकसित करने की घोषणा की तथा इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और एनर्जी के क्षेत्रों में हो रहे बड़े निवेशों पर भी प्रकाश डाला।युवाओं के सपनों, कौशल और सामर्थ्य से होकर गुजरता है विकसित भारत का रास्ता: VBRY प्रोग्राम में पीएम मोदी
June 19th, 05:15 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।पीएम मोदी ने PM-VBRY के तहत लगभग ₹2,400 करोड़ की इंसेंटिव राशि वितरित की
June 19th, 05:00 pm
पीएम विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लाभार्थियों, इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने लगभग ₹2,400 करोड़ के इंसेंटिव जारी किए और भारत के युवाओं को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने PM-VBRY को युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल बताया और कहा कि इस योजना से 15 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद मिली है और लगभग 70 लाख नए कर्मचारियों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया गया है।भारत और स्लोवाकिया वैश्विक मंच पर करीबी सामंजस्य से आगे बढ़ रहे हैं: भारत-स्लोवाकिया जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी
June 15th, 03:00 pm
ब्रातिस्लावा में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत-स्लोवाकिया संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, स्पेस, डिजिटल इनोवेशन और मोबिलिटी के क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर जोर दिया और कहा कि यह बेहतर साझेदारी दोनों देशों की साझा प्राथमिकताओं, आपसी भरोसे और भविष्य के लिए साझा विजन को दर्शाती है।भारत इनोवेट्स भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज: फ्रांस के नीस में पीएम मोदी
June 14th, 04:36 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने 'भारत इनोवेट्स 2026' में भाग लिया
June 14th, 03:00 pm
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस शहर में भारत इनोवेट्स 2026 का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारत में तेजी से बढ़ रही डीप-टेक क्रांति और AI, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और क्लीन एनर्जी की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भरोसेमंद, समावेशी और मानव-केंद्रित इनोवेशन की आवश्यकता पर जोर देते हुए भारत को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के संकल्प को दोहराया।140 करोड़ भारतीयों का भरोसा हमारी सबसे बड़ी ताकत और जिम्मेदारी: NDA लीडर्स कॉन्क्लेव में पीएम मोदी
June 10th, 06:33 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।पीएम मोदी ने NDA लीडर्स सम्मेलन को संबोधित किया, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया
June 10th, 06:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को तेज करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत मंडपम में आयोजित NDA लीडर्स के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा करने का अवसर केवल ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है। मेरे लिए 'जनता जनार्दन' ही भगवान हैं।प्रधानमंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था की सकारात्मक वृद्धि पर प्रकाश डाला
June 05th, 08:07 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत की विकास की रफ़्तार मज़बूत बनी हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 7.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 7.8 प्रतिशत की GDP विकास दर, अर्थव्यवस्था की मज़बूती, सुधारों की सफलता और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत को दर्शाती है।प्रधानमंत्री ने भारत में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में ऐतिहासिक प्रगति पर प्रकाश डाला
June 05th, 05:10 pm
पीएम मोदी ने भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एयरट्रंक ने भारत में 5 गीगावाट डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने के लिए 3 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। यह निवेश भारत को क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा। साथ ही, इससे रोजगार सृजन, इनोवेशन और स्थानीय सप्लाई चेन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे डिजिटल रूप से सशक्त विकसित भारत के लक्ष्य को और गति मिलेगी।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।