जब भारत और कनाडा एक साथ खड़े होते हैं, तो हम पूँजी और क्षमता की एक बड़ी आर्थिक ताकत बनाते हैं: भारत-कनाडा सीईओ फोरम में पीएम मोदी
March 02nd, 02:30 pm
भारत-कनाडा सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया, जो आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने क्लीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों को लेकर कुछ सुझाव साझा किए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि यह साझेदारी केवल देशों की राजधानियों तक सीमित न रहकर राज्यों और प्रांतों तक फैलनी चाहिए।भारत एक राष्ट्र ही नहीं, एक विचार और संस्कृति भी है: पीएम मोदी
May 02nd, 08:33 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र को संबोधित किया। प्रवासी भारतीयों में भारतीय लोकाचार और मूल्यों की गहराई के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक भारतीय दुनिया में कहीं भी रहे, कितनी ही पीढ़ियों तक रहे, उसकी भारतीयता, उसकी भारत के प्रति निष्ठा, लेश मात्र भी कम नहीं होती।प्रधानमंत्री का कनाडा के ओंटारियो में सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में संबोधन
May 01st, 09:33 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र को संबोधित किया। प्रवासी भारतीयों में भारतीय लोकाचार और मूल्यों की गहराई के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक भारतीय दुनिया में कहीं भी रहे, कितनी ही पीढ़ियों तक रहे, उसकी भारतीयता, उसकी भारत के प्रति निष्ठा, लेश मात्र भी कम नहीं होती।