प्रधानमंत्री ने श्री वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी

May 18th, 02:49 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री वीडी सतीशन को केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार में नव नियुक्त मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं

May 09th, 02:06 pm

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने श्री सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी और जनता तथा उनकी आकांक्षाओं से उनके गहरे जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री दिलीप घोष, श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, श्री अशोक कीर्तनिया, श्री क्षुदिराम टुडू और श्री निसीथ प्रमाणिक को भी शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि वे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी

May 07th, 07:09 pm

पीएम मोदी ने बिहार सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मंत्रियों को बधाई देते हुए उन्होंने सभी से सशक्त बिहार और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने पटना दौरे के दौरान बिहार के लोगों से मिले स्नेह और आशीर्वाद के लिए भी आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने मणिपुर के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और मंत्रियों को शपथ लेने पर बधाई दी

February 04th, 11:13 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री युमनाम खेमचंद सिंह जी को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

इनोवेटिव आइडियाज, एनर्जी और संकल्प के साथ, युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है: पीएम मोदी

January 12th, 06:45 pm

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं के नेतृत्व की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्स और कंप्लायंस प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे बड़े सुधारों और पहलों का जिक्र किया, जिनसे भारत में स्टार्टअप क्रांति को तेजी मिली। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 को संबोधित किया

January 12th, 06:30 pm

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं के नेतृत्व की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, टैक्स और कंप्लायंस प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे बड़े सुधारों और पहलों का जिक्र किया, जिनसे भारत में स्टार्टअप क्रांति को तेजी मिली। प्रधानमंत्री ने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया और उनकी क्षमताओं पर पूरा भरोसा जताया।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री शामिल हुए

November 24th, 11:37 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज न्यायमूर्ति सूर्यकांत के भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और मंत्रियों को बधाई दी

November 20th, 01:41 pm

पटना, बिहार में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को शुभकामनाएँ दीं। समाज के लिए उनके योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने बिहार सरकार में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह समर्पित टीम बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।

प्रधानमंत्री ने थिरु सी.पी. राधाकृष्णन के भारत के उपराष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया

September 12th, 12:16 pm

पीएम मोदी ने थिरु सी. पी. राधाकृष्णन के भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उन्हें एक समर्पित लोक सेवक बताते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता का उल्लेख किया और जनसेवा के लिए समर्पित उनके सफल उपराष्ट्रपति कार्यकाल की कामना की।

पीएम मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया

May 14th, 02:32 pm

पीएम मोदी आज भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए

प्रधानमंत्री ने श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री रविंदर इंद्राज सिंह, श्री कपिल मिश्रा और श्री पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

February 20th, 01:48 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री प्रवेश साहिब सिंह, श्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, श्री रविंदर इंद्राज सिंह, श्री कपिल मिश्रा और श्री पंकज कुमार सिंह को दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

February 20th, 01:38 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि वह जमीनी स्तर से उठकर आई हैं, कैंपस राजनीति, राज्य संगठन, नगर निगम प्रशासन में सक्रिय रहीं और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी हैं।

प्रधानमंत्री ने श्री देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

December 05th, 08:45 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री देवेन्द्र फडणवीस को बधाई दी है। उन्होंने श्री एकनाथ शिंदे और श्री अजित पवार को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। श्री मोदी ने महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री हेमंत सोरेन को बधाई दी

November 28th, 07:27 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री हेमंत सोरेन को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं

November 11th, 01:34 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

October 17th, 03:48 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री उमर अब्दुल्ला को बधाई दी

October 16th, 01:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आज श्री उमर अब्दुल्ला को बधाई दी।

तीसरे कार्यकाल में हम पहले से तीन गुना ज्यादा मेहनत करेंगे: पीएम मोदी

June 24th, 11:44 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा का प्रारंभ, 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ हो रहा है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सभी को साथ लेकर चलने, देश की सेवा के लिए सहमति बनाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र के आरंभ होने से पहले प्रधानमंत्री ने संबोधित किया

June 24th, 11:30 am

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वीं लोकसभा के प्रथम सत्र की शुरुआत से पहले संसद भवन परिसर में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 18वीं लोकसभा का प्रारंभ, 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ हो रहा है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सभी को साथ लेकर चलने, देश की सेवा के लिए सहमति बनाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

प्रधानमंत्री ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली

June 24th, 11:20 am

पीएम मोदी ने संसद भवन में 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। वह लगातार तीसरी बार संसदीय क्षेत्र वाराणसी से निर्वाचित होकर लोकसभा के सदस्य बने हैं।