
कैबिनेट ने फॉस्फेटिक और पोटासिक फर्टिलाइजर्स पर खरीफ, 2025 के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी रेट्स को मंजूरी दी
March 28th, 04:11 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने फॉस्फेटिक और पोटासिक फर्टिलाइजर्स पर खरीफ सीजन, 2025 के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी रेट्स को तय करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फर्टिलाइजर्स के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इससे किसानों को सब्सिडाइज्ड, अफोर्डेबल और उचित मूल्य पर फर्टिलाइजर्स की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
कैबिनेट ने रबी सीजन-2024 के लिए पीएंडके फर्टिलाइजर्स पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी
September 18th, 03:14 pm
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने रबी फसल सीजन-2024 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K) फर्टिलाइजर्स पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (NBS) दरें तय करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में रबी सीजन-2024 के लिए अस्थायी बजटीय आवश्यकता लगभग ₹24,475.53 करोड़ होगी।
कैबिनेट ने रबी सीजन 2023-24 के लिए न्यूट्रीएंट बेस्ड सब्सिडी दरों को मंजूरी दी
October 25th, 03:17 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने रबी सीजन 2023-24 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (P&K) फर्टिलाइजर्स पर न्यूट्रीएंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) दरों को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य किसानों को किफायती और उचित मूल्य पर फर्टिलाइजर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। आगामी रबी सीजन में NBS पर ₹22,303 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है।