प्रधानमंत्री ने प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
June 06th, 02:16 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वास्तव में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। श्री मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।प्रधानमंत्री ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2025 में मैग्नस कार्लसन पर पहली जीत के लिए गुकेश को बधाई दी
June 02nd, 08:23 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन पर पहली जीत के लिए गुकेश को बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, वर्ल्ड नंबर-1 के खिलाफ विजय प्राप्त करने के लिए उन्हें बधाई। नॉर्वे शतरंज 2025 के छठे राउंड में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी यह पहली जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है।