प्रधानमंत्री ने प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
June 06th, 02:16 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वास्तव में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। श्री मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।‘रोजगार मेले’ नए अवसरों के साथ युवाशक्ति को सशक्त बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं: पीएम मोदी
May 23rd, 11:15 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में चयनित 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए
May 23rd, 11:00 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।प्रधानमंत्री ने तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
May 19th, 06:42 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक समिट के दौरान फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की और विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इंडस्ट्री, रिसर्च इंस्टीट्यूशन और शैक्षणिक संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही, वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार में लगातार हो रही वृद्धि का स्वागत किया और वर्ष 2030 तक मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।भारत MRO, ग्रीन शिपिंग और मैरीटाइम सर्विसेस का ग्लोबल हब बन रहा है: भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में पीएम मोदी
May 18th, 11:49 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया
May 18th, 08:50 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया और उसे संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने TEPA लागू होने के बाद द्विपक्षीय ट्रेड और इनवेस्टमेंट में हुई बढ़ोतरी की सराहना की। उन्होंने भारत के प्रमुख सेक्टर्स में नॉर्वे के अधिक निवेश को प्रोत्साहित किया और दोनों देशों के बिजनेस समुदायों से नई साझेदारियां बनाने, सहयोग के उभरते क्षेत्रों की पहचान करने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
May 18th, 08:21 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के पीएम जोनास गार स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-नॉर्वे संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की। वे संबंधों को 'ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमत हुए और 2030 तक भारत एवं नॉर्वे के बीच व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को रेखांकित किया। उन्होंने प्रमुख मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया, जिसमें नॉर्वे के पीएम ने रिफॉर्म्ड UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए नॉर्वे के समर्थन को दोहराया।प्रधानमंत्री की नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम से शिष्टाचार भेंट
May 18th, 07:36 pm
पीएम मोदी ने ओस्लो स्थित रॉयल पैलेस में नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम से शिष्टाचार भेंट की, जहाँ दोनों ने भारत-नॉर्वे साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों, खासकर नई टेक्नोलॉजी में हो रही प्रगति पर चर्चा की। बैठक के बाद पीएम मोदी के सम्मान में एक विशेष लंच का आयोजन किया गया।प्रधानमंत्री को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ सम्मान से सम्मानित किया गया
May 18th, 07:35 pm
पीएम मोदी को एक और वैश्विक सम्मान मिला है। नॉर्वे के महामहिम किंग हेराल्ड पंचम ने उन्हें ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। यह सम्मान नॉर्वे और मानवता के हित में उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। प्रधानमंत्री ने किंग और नॉर्वे की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए इस सम्मान को भारत और नॉर्वे की ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया।भारत-नॉर्वे ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, पूरे विश्व के लिए लाभदायक: भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में पीएम मोदी
May 18th, 04:44 pm
भारत-नॉर्वे जॉइंट प्रेस मीट में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने के लिए नॉर्वे की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत अगले पंद्रह वर्षों में 100 अरब डॉलर के निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं तथा यूक्रेन और वेस्ट एशिया में जल्द शांति बहाल करने की वकालत करते हैं।पीएम मोदी नॉर्वे पहुंचे
May 18th, 01:00 pm
पीएम मोदी ऐतिहासिक दौरे पर नॉर्वे के ओस्लो पहुंचे। चार दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नॉर्वे यात्रा है। आगमन पर पीएम जोनास गार स्टोरे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी
September 10th, 06:22 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टॉर को पुनर्निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। श्री मोदी ने नॉर्वे के साथ विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता पर बल दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की
April 15th, 06:02 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री सुश्री मेटे फ्रेडरिकसन ने आज टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।पीएम मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की
November 19th, 05:44 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रियो डी जेनेरियो में G20 समिट के दौरान नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे के साथ बैठक की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की। बातचीत में ब्लू इकोनॉमी, रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर-विंड प्रोजेक्ट्स, ग्रीन शिपिंग, स्पेस और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री श्री जोनास गहर स्टोर के बीच टेलीफोन पर बातचीत
September 09th, 07:57 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नॉर्वे के प्रधानमंत्री श्री जोनास गहर स्टोर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।दूसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन
May 04th, 07:44 pm
पीएम मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में डेनमार्क की पीएम फ्रेडरिक्सन, आइसलैंड की पीएम कैटरीन जैकब्सडॉटिर, नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, स्वीडन की पीएम मैग्डेलीना एंडरसन और फिनलैंड की पीएम सना मारिन के साथ भाग लिया। शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद इकोनॉमिक रिकवरी, क्लाइमेट चेंज, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इनोवेशन, डिजिटलीकरण और ग्रीन एंड क्लीन ग्रोथ आदि क्षेत्रों में बहुपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
May 04th, 02:25 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के मौके पर कोपेनहेगन में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों में चल रही गतिविधियों की समीक्षा की और सहयोग के भावी क्षेत्रों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री ने नॉर्वे के पीएम महामहिम जोनस गहर स्टोर को कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी
October 16th, 09:38 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालने पर महामहिम जोनस गहर स्टोर को बधाई दी है।