प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता की
June 11th, 08:09 pm
नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने देश भर में युवाओं के सशक्तिकरण, महिला-नेतृत्व वाले विकास, AI-आधारित विकास, MSME, डिफेंस सेक्टर में मैन्युफैक्चरिंग और समावेशी मानव विकास के महत्व पर भी जोर दिया।कैबिनेट ने दिल्ली-NCR क्षेत्र में पुराने ट्रकों और बसों के रिप्लेसमेंट के लिए NCRPB को सहायता प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी
June 03rd, 03:17 pm
पीएम मोदी के क्लीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी विजन के तहत कैबिनेट ने दिल्ली-NCR में लगभग 2.07 लाख पुराने ट्रकों और बसों को BS-VI तथा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से रिप्लेस करने के लिए ₹9,585 करोड़ की स्कीम को मंजूरी दी है। यह पहल वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने, वायु गुणवत्ता में सुधार लाने, ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और इंटरेस्ट सबवेंशन, फ्यूल वाउचर्स, टैक्स रियायतों तथा OEM डिस्काउंट्स जैसे प्रोत्साहन उपलब्ध कराने में मदद करेगी।पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा पर भारत-नीदरलैंड का जॉइंट स्टेटमेंट
May 17th, 03:45 am
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने नीदरलैंड की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत तथा व्यापक बनाने की इच्छा जताई। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच हुए सकारात्मक सहयोग और प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, भारत और नीदरलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया। साथ ही, इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष रणनीतिक रोडमैप को भी अपनाने का स्वागत किया गया।परिणामों की सूची: पीएम मोदी का नीदरलैंड का दौरा
May 17th, 02:47 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की स्टेट विजिट के दौरान कल्चर, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी, सेमीकंडक्टर, एग्रीकल्चर, हेल्थ और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों को कवर करने वाले कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों में चोल ताम्रपत्रों की भारत को वापसी और धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुआ समझौता शामिल रहा।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोरम अनिया जी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई दी
May 02nd, 09:40 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम जी और डॉ. जोरम अनिया जी को नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने प्रो. गोबर्धन दास को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी
April 25th, 10:47 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रो. गोबर्धन दास को नीति आयोग के सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री मोदी ने कहा कि प्रो. दास की यात्रा, जो अथक समर्पण और विनम्रता से परिपूर्ण है, वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने जन स्वास्थ्य, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्रों में प्रो. दास के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।प्रधानमंत्री ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर शुभकामनाएँ दीं
April 25th, 10:46 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन पर हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि नीति आयोग भारत की नीति निर्माण संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है, जो सहकारी संघवाद को प्रोत्साहन देने, प्रमुख सुधारों को आगे बढ़ाने और नागरिकों के ‘जीवन को सुगम’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नीति आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और दीर्घकालिक रणनीतिक चिंतन के लिए गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है।श्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
April 25th, 10:43 pm
श्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अर्थशास्त्र और लोकनीति के क्षेत्र में श्री लाहिड़ी का समृद्ध अनुभव भारत की सुधार यात्रा को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगा और देश के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने में योगदान देगा।कैबिनेट ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान को मंजूरी दी
March 25th, 05:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2031 से 2035 की अवधि के लिए भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) को मंजूरी दे दी है, जिससे यूनाइटेड नेशन फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज और पेरिस समझौते के तहत देश की महत्वाकांक्षा को बल मिला है। यह भारत के कम कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन के प्रति लचीले भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत करता है। साथ ही, भारत की जलवायु प्रतिबद्धताएं युवाओं और महिलाओं के लिए नए अवसर भी पैदा करेंगी।भारत-फ्रांस संयुक्त बयान
February 18th, 08:10 am
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।21वीं सदी के इस दशक में भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है: ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी
February 13th, 08:30 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया। उन्होंने समिट की थीम ‘A Decade of Disruption, A Century of Change’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महामारी से लेकर युद्ध और सप्लाई चेन संकट जैसे वैश्विक झटकों के बावजूद, भारत का यह दशक मजबूत विकास, प्रभावी डिलीवरी और जीवंत लोकतंत्र के लिए जाना गया है। उन्होंने याद दिलाया कि एक दशक पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब देश तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया
February 13th, 08:00 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 को संबोधित किया। उन्होंने समिट की थीम ‘A Decade of Disruption, A Century of Change’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महामारी से लेकर युद्ध और सप्लाई चेन संकट जैसे वैश्विक झटकों के बावजूद, भारत का यह दशक मजबूत विकास, प्रभावी डिलीवरी और जीवंत लोकतंत्र के लिए जाना गया है। उन्होंने याद दिलाया कि एक दशक पहले भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, और अब देश तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है।चुनौतियां कितने ही क्यों ना हो, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है: राज्यसभा में पीएम मोदी
February 05th, 05:35 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जवाब
February 05th, 05:00 pm
पीएम मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने समाज के हर वर्ग की ताकत को सामने रखा है और भारत के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया है। पिछले एक दशक में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस जनता को समस्या के रूप में देखती थी, वहीं वर्तमान सरकार 140 करोड़ भारतीयों को समाधान मानती है और 2047 तक एक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग में प्रख्यात अर्थशास्त्रियों से भेंट की
December 30th, 06:33 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे नीति आयोग में प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के एक समूह के साथ बातचीत की। इस बातचीत का विषय 'आत्मनिर्भरता और संरचनात्मक परिवर्तन: विकसित भारत का एजेंडा' था।भारत-ब्रिटेन संयुक्त वक्तव्य
October 09th, 03:24 pm
पीएम मोदी के निमंत्रण पर, UK के पीएम कीर स्टार्मर ने 8-9 अक्टूबर 2025 को भारत की आधिकारिक यात्रा की। उन्होंने मुंबई में डेलीगेशन-लेवल की वार्ता की, जहाँ उन्होंने India-UK Comprehensive Strategic Partnership की बढ़ती प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और ग्लोबल पीस, स्टेबिलिटी तथा rules-based international order के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने मुंबई में Global Fintech Fest में मुख्य भाषण भी दिया।आज गुजरात की धरती पर हर प्रकार की इंडस्ट्री का विस्तार हो रहा है: अहमदाबाद में पीएम मोदी
August 25th, 06:42 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहनों; द्वारकाधीश श्री कृष्ण और साबरमती के पूज्य बापू की भूमि है। नव-मध्यम वर्ग और पारंपरिक मध्यम वर्ग, दोनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने नागरिकों से इस त्योहारी सीजन में अपनी खरीदारी, उपहार और सजावट के लिए मेड-इन-इंडिया उत्पादों को चुनने की अपील की।पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की
August 25th, 06:15 pm
पीएम मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में ₹5,400 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुजरात दो मोहनों; द्वारकाधीश श्री कृष्ण और साबरमती के पूज्य बापू की भूमि है। नव-मध्यम वर्ग और पारंपरिक मध्यम वर्ग, दोनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, उन्होंने नागरिकों से इस त्योहारी सीजन में अपनी खरीदारी, उपहार और सजावट के लिए मेड-इन-इंडिया उत्पादों को चुनने की अपील की।कैबिनेट ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी
July 16th, 02:51 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी दी है। यह योजना छह साल के लिए है, जो 2025-26 से शुरू होगी और 100 जिलों को कवर करेगी। इस योजना से कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ेगी, वैल्यू-एडिशन होगा, स्थानीय आजीविका का सृजन होगा और घरेलू उत्पादन में भी वृद्धि होगी; जिससे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।कैबिनेट ने राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दी
July 01st, 04:31 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने देश के खेल परिदृश्य को नया आकार देने के लिए, नेशनल स्पोर्ट्स पॉलिसी (NSP) 2025 को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य भारत को विश्व स्तर पर लीडिंग स्पोर्टिंग नेशन बनाने की दिशा में बदलावकारी राह पर ले जाना है; साथ ही स्वस्थ, अधिक सक्रिय और सशक्त नागरिक तैयार करना है।