प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
July 04th, 01:50 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपराओं और राष्ट्रीय चेतना को वैश्विक मान्यता दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का अद्वितीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी गहन बुद्धि और शाश्वत आदर्श देश भर के लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं। श्री मोदी ने कहा, उनका आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प में राष्ट्र को प्रेरित और ऊर्जावान बनाए रखेगा।