प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी

June 08th, 04:51 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आर्मेनिया के संसदीय चुनावों में सिविल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी की शानदार जीत पर श्री निकोल पाशिन्यान को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि नया जनादेश श्री पाशिन्यान के नेतृत्व और भविष्य दृष्टि के प्रति आर्मेनिया के लोगों के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से निर्वाचित होने पर बधाई दी

June 06th, 09:00 pm

आर्मेनिया के प्रधानमंत्री श्री निकोल पाशिनयान ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को फोन करके हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में उनकी जीत पर बधाई दी।