प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया

June 10th, 11:50 pm

प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।

विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी

June 10th, 02:08 pm

विश्व नेताओं ने पीएम मोदी को सर्वाधिक कार्यकालों के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, नाइजीरिया, मालदीव, केन्या, दक्षिण कोरिया, इटली, डेनमार्क, साइप्रस और ग्रीस के नेताओं ने उनके नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति में योगदान की सराहना की। साथ ही, उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति श्री मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया

July 14th, 11:45 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति श्री मुहम्मदु बुहारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने विभिन्न अवसरों पर नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति श्री मुहम्मदु बुहारी के साथ अपनी बैठकों और बातचीत को याद किया। श्री मोदी ने कहा कि श्री मुहम्मदु बुहारी की बुद्धिमत्ता, गर्मजोशी और भारत-नाइजीरिया मैत्री के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अद्वितीय थी। श्री मोदी ने कहा कि मैं भारत के 1.4 अरब लोगों के साथ उनके परिवार, नाइजीरिया के लोगों और सरकार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान के लिए नाइजीरिया की सरकार और जनता का हृदय से धन्यवाद: पीएम मोदी

November 17th, 08:30 pm

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके शानदार योगदान के लिए नेशनल अवार्ड - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान, भारत के लोगों और भारत-नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक, ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया है।

पीएम मोदी को नेशनल अवार्ड - "ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर" से सम्मानित किया गया

November 17th, 08:11 pm

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके शानदार योगदान के लिए नेशनल अवार्ड - ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान, भारत के लोगों और भारत-नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक, ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया है।

शांति, समृद्धि और लोकतंत्र के मानकों पर दुनिया के लिए नई उम्मीद बना भारत: नाइजीरिया में पीएम

November 17th, 07:20 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। हम दूसरे देश में आकर भी सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते और यह हम भारतीयों की बहुत बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत, विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर एक नई यात्रा पर अग्रसर है।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

November 17th, 07:15 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। हम दूसरे देश में आकर भी सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते और यह हम भारतीयों की बहुत बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मविश्वास से भरा भारत, विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को लेकर एक नई यात्रा पर अग्रसर है।

पीएम मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की

November 17th, 06:41 pm

पीएम मोदी नाइजीरिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने अबुजा में राष्ट्रपति टिनुबू के साथ बातचीत की। उन्होंने ट्रेड, एनर्जी, हेल्थ और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने एग्रीकल्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सहयोग पर सहमति जताई तथा आतंकवाद और पायरेसी से निपटने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पीएम मोदी ने नाइजीरिया को भारत के ग्रीन इनिशिएटिव्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और दोनों देशों के मध्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों एवं लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंधों पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की

November 17th, 06:05 am

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने यह सराहना नाइजीरिया के मराठी समुदाय द्वारा मराठी भाषा को एक शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किये जाने के अवसर पर की।

पीएम मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे

November 17th, 02:00 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू से वार्ता करेंगे। वह भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे।

नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी का प्रस्थान वक्तव्य

November 16th, 12:45 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16-21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। नाइजीरिया में वे रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। ब्राजील में वे G20 समिट में हिस्सा लेंगे। गुयाना में प्रधानमंत्री वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे, संसद को संबोधित करेंगे और CARICOM-इंडिया समिट में भाग लेंगे, जिसमें वे कैरीबियाई क्षेत्र के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी आगामी नाइजीरिया यात्रा को लेकर हिंदी प्रेमियों द्वारा दिखाए गए उत्साह की सराहना की

November 14th, 05:03 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपनी आगामी यात्रा से पहले नाइजीरिया में हिंदी भाषी प्रेमियों द्वारा दिखाए गए उत्साह की सराहना की है। एक्स पर अपने एक पोस्ट में उन्होंने कहा:

प्रधानमंत्री 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की यात्रा पर रहेंगे

November 12th, 07:44 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। नाइजीरिया में वे रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उच्च स्तरीय चर्चा करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। ब्राजील में वे G20 समिट में हिस्सा लेंगे। गुयाना में प्रधानमंत्री, वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे, संसद को संबोधित करेंगे और CARICOM-इंडिया समिट में भाग लेंगे, जिसमें वे कैरीबियाई क्षेत्र के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति के साथ बैठक की

September 10th, 07:51 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर नाइजीरिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री बोला अहमद टीनुबू से मुलाकात की। राष्ट्रपति टीनुबू ने जी-20 में अफ्रीकन यूनियन की स्थायी सदस्यता सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और कृषि सहित व्यापक द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर सार्थक बातचीत की।

प्रधानमंत्री की ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में भागीदारी

August 25th, 12:12 am

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने ब्रिक्स को ग्लोबल साउथ की आवाज़ बनने का आह्वान किया। उन्होंने अफ्रीका के साथ भारत की घनिष्ठ साझेदारी को रेखांकित किया और एजेंडा-2063 के तहत अफ्रीका को उसकी विकास यात्रा में समर्थन देने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने वैश्विक संस्थानों को रेप्रेजेंटेटिव और रेलेवेंट बनाए रखने के लिए उनमें सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

अफ्रीका के साथ संबंध भारत की उच्च प्राथमिकता: पीएम मोदी

August 24th, 02:38 pm

पीएम मोदी ने ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच और ब्रिक्स प्लस डायलॉग में रेखांकित किया कि ब्रिक्स द्वारा, ग्लोबल साउथ के देशों की प्राथमिकताओं और चिंताओं पर विशेष महत्त्व दिया जाना वर्तमान समय की ज़रूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्लोबल साउथ” शब्द diplomatic term मात्र नहीं है बल्कि इतिहास के साझा मज़बूत आधार पर हमारे आधुनिक संबंधों का एक नया स्वरूप है।

प्रधानमंत्री ने महामहिम श्री बोला अहमद टीनुबू को नाइजीरिया में राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर बधाई दी

March 03rd, 03:58 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम श्री बोला अहमद टीनुबू को नाइजीरिया में राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन से इतर अफ्रीकी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की

October 28th, 11:24 am