पीएम मोदी 15 से 19 जून तक साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे पर रहेंगे
June 14th, 11:58 am
पीएम मोदी 15-16 जून को साइप्रस, 16-17 जून को G7 समिट के लिए कनाडा और 18 जून को क्रोएशिया का दौरा करेंगे। पीएम मोदी, साइप्रस के प्रेसिडेंट क्रिस्टोडौलिडेस से बातचीत करेंगे और लिमासोल में बिजनेस लीडर्स को संबोधित करेंगे। कनाडा में G7 समिट में पीएम मोदी, G7 देशों के नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। क्रोएशिया में पीएम मोदी, पीएम प्लेंकोविच के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और प्रेसिडेंट जोरान मिलनोविच से मुलाकात करेंगे।