भारत-न्यूजीलैंड संबंध स्थायी मित्रता, समान मूल्यों और साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं: ऑकलैंड में पीएम मोदी
July 11th, 01:15 pm
पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया
July 11th, 12:35 pm
पीएम मोदी ने ऑकलैंड में एक वाइब्रेंट कम्युनिटी इवेंट को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने भारतीय प्रवासियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में सराहा। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर पहुंचने को रेखांकित किया, दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे होने को सेलिब्रेट किया और दोनों देशों के बीच साझा विरासत तथा गहरी होती साझेदारी पर जोर दिया।भारत-न्यूजीलैंड की मित्रता को नयी गति और नयी दिशा मिली: गाला लंच में पीएम मोदी
July 11th, 12:32 pm
पीएम मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा आयोजित एक विशेष गाला लंच में शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का स्वागत किया। पीएम ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA दोनों देशों के लिए नए अवसर खोलेगा और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।पीएम मोदी न्यूजीलैंड के पीएम द्वारा 'इंडिया-न्यूजीलैंड: ए विनिंग पार्टनरशिप' थीम पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए
July 11th, 12:30 pm
पीएम मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा आयोजित एक विशेष गाला लंच में शामिल हुए। आयोजन को संबोधित करते हुए उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का स्वागत किया। पीएम ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA दोनों देशों के लिए नए अवसर खोलेगा और 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।भारत- न्यूजीलैंड संबंध टर्निंग पॉइंट पर: भारत-न्यूजीलैंड बिजनेस इवेंट में पीएम मोदी
July 11th, 08:20 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के प्रमुख CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की और व्यापार, निवेश और इनोवेशन के बड़े मौकों पर जोर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया और 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड में बिजनेस लीडर्स को किया संबोधित
July 11th, 08:16 am
पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के प्रमुख CEO और बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत की और व्यापार, निवेश और इनोवेशन के बड़े मौकों पर जोर दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड की कंपनियों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का निमंत्रण दिया और 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने के साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच आधिकारिक बातचीत
July 11th, 08:09 am
ऑकलैंड में हुई आधिकारिक बातचीत के दौरान, पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने द्विपक्षीय संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों नेताओं ने कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का फैसला किया तथा कई समझौतों और एमओयू के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। इसके साथ ही, दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का भी लक्ष्य तय किया।भारत-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप :2030 तक का रोडमैप जारी
July 11th, 08:06 am
पीएम नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 'भारत-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: 2030 रोडमैप' का अनावरण किया। यह साझा रोडमैप डिफेंस, ट्रेड, इनोवेशन, कल्चर, एजुकेशन और रीजनल कोऑपरेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को नई दिशा और गति देगा।परिणामों की सूची: पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा
July 11th, 08:03 am
पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान, भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई अहम फैसलों की घोषणा की। इस दौरान 10 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, ट्रेड, टूरिज्म, कल्चर, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, रिसर्च और पीपल-टू-पीपल टाइस जैसे क्षेत्रों में बड़ी पहलों की घोषणा की गई। साथ ही, 2030 तक के लिए एक साझा रोडमैप भी पेश किया गया।भारत- न्यूजीलैंड जॉइंट स्टेटमेंट
July 11th, 07:59 am
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, पीएम नरेन्द्र मोदी 10 और 11 जुलाई 2026 को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने, मौजूदा सहयोग तंत्र को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश करने पर सहमति जताई।लोकतांत्रिक मूल्यों में दृढ़ विश्वास हमें नेचुरल पार्टनर बनाता है: पीएम मोदी
July 11th, 07:00 am
भारत- न्यूजीलैंड डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत के प्रति न्यूजीलैंड के लोगों का स्नेह बेहद भावुक करने वाला है। उन्होंने इस दिन को भारत- न्यूजीलैंड संबंधों के इतिहास में एक ऐतिहासिक माइलस्टोन बताया। उन्होंने कहा दोनों देश समुद्री राष्ट्र हैं और भारत-न्यूजीलैंड के बीच मजबूत सहयोग से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और अधिक सशक्त होगा तथा शांति को बढ़ावा देने के साझा लक्ष्य को नई मजबूती मिलेगी।पीएम मोदी ऑकलैंड पहुंचे
July 10th, 02:56 pm
पीएम मोदी न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे, जहां पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
July 06th, 09:00 am
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।प्रधानमंत्री का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा
July 03rd, 08:42 pm
इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों के निमंत्रण पर पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इन तीनों देशों की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया में वे राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और प्रसिद्ध प्रंबानन मंदिर का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया में वे प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज से मुलाकात करेंगे और सीईओ फोरम को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यूजीलैंड में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पिछले 40 वर्षों में न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।प्रधानमंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को ऐतिहासिक क्षण बताया, डेवलपमेंट पार्टनरशिप को मजबूत करने पर जोर
April 27th, 05:32 pm
पीएम मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को दोनों देशों की पार्टनरशिप में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता डेवलपमेंट के नए रास्ते खोलेगा, नए अवसर पैदा करेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाएगा। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि न्यूजीलैंड द्वारा 20 अरब डॉलर का निवेश दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाएगा, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों का भविष्य और अधिक समृद्ध होगा।पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत की
December 22nd, 11:26 am
पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक, महत्वाकांक्षी और परस्पर लाभकारी भारत–न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की घोषणा की। यह FTA दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करेगा, बाजारों तक पहुंच आसान बनाएगा, निवेश को बढ़ावा देगा और रणनीतिक सहयोग को नई ताकत देगा। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में इनोवेटर्स, कारोबारियों, किसानों, MSMEs, छात्रों और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।द वर्ल्ड दिस वीक ऑन इंडिया
March 26th, 12:06 pm
भारत डिफेंस और टेक्नोलॉजी से लेकर ग्लोबल ट्रेड व डिप्लोमेसी तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहा है। इस सप्ताह, देश अपनी नौसैनिक शक्ति को मजबूत कर रहा है, फ्यूचरिस्टिक ट्रांसपोर्ट को अपना रहा है और ग्लोबल पार्टनर्स के साथ आर्थिक संबंध बना रहा है।प्रधानमंत्री ने रायसीना डायलॉग-2025 में भाग लिया
March 17th, 10:29 pm
पीएम मोदी ने 17 मार्च को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ नई दिल्ली में 10वें रायसीना डायलॉग-2025 में भाग लिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया
March 17th, 10:26 pm
पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने 17 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब का दौरा किया। पीएम मोदी ने सेवा और मानवता के प्रति सिख समुदाय के समर्पण की प्रशंसा की। दौरे की झलकियां साझा करते हुए, उन्होंने X पर पोस्ट किया और गुरुद्वारे को गहरी आस्था व इतिहास का स्थान बताते हुए सिख मूल्यों के वैश्विक प्रभाव की प्रशंसा की।