केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिविल एन्क्लेव के बृहत् विस्तार को मंजूरी दी
February 24th, 04:21 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट को स्वीकृति दी है, जिसकी अनुमानित लागत ₹1,677 करोड़ है। यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नया टर्मिनल मॉडर्न डिजाइन और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक संतुलित मेल दिखाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने और आर्थिक विकास तेज होने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री 20 अक्टूबर को वाराणसी का दौरा करेंगे
October 19th, 05:40 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी का दौरा करेंगे। प्रमुख कार्यक्रमों में ₹6,100 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ, आरजे शंकरा आई हास्पिटल और वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फेज 2 और 3 का उद्घाटन शामिल है।कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में नए सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट को मंजूरी दी
August 16th, 09:27 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बिहार के बिहटा, पटना में नए सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।कैबिनेट ने प. बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट को मंजूरी दी
August 16th, 09:22 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बागडोगरा एयरपोर्ट पर 1549 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए सिविल एन्क्लेव के डेवलपमेंट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।