‘रोजगार मेले’ नए अवसरों के साथ युवाशक्ति को सशक्त बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं: पीएम मोदी
May 23rd, 11:15 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।पीएम मोदी ने ‘रोजगार मेले’ के अंतर्गत सरकारी सेवाओं में चयनित 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए
May 23rd, 11:00 am
पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले में 51,000 से ज्यादा नियुक्ति-पत्र वितरित किए और कहा कि भारत में बढ़ता इनवेस्टमेंट, ग्लोबल पार्टनरशिप और तेजी से फैलते सेक्टर्स युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के विजन की ओर बढ़ते भारत में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप्स, डिफेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पब्लिक सर्विस समेत कई क्षेत्रों में अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।परिणामों की सूची: पीएम मोदी का नीदरलैंड का दौरा
May 17th, 02:47 am
पीएम मोदी की नीदरलैंड की स्टेट विजिट के दौरान कल्चर, क्रिटिकल मिनरल्स, एनर्जी, सेमीकंडक्टर, एग्रीकल्चर, हेल्थ और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों को कवर करने वाले कई एमओयू और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों में चोल ताम्रपत्रों की भारत को वापसी और धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुआ समझौता शामिल रहा।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के साथ आधिकारिक बातचीत की
May 17th, 02:35 am
पीएम मोदी ने द हेग में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ आधिकारिक बातचीत की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने और ट्रेड, इनवेस्टमेंट, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी तथा शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग गहरा करने के लिए एक रोडमैप अपनाने का फैसला किया। नेताओं ने सेमीकंडक्टर, AI, हेल्थकेयर और इनोवेशन में सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की, साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों तथा आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया।हमें नीदरलैंड की एक्सपर्टीज और भारत की स्पीड एवं स्केल को हर क्षेत्र में जोड़ना चाहिए: पीएम मोदी
May 16th, 11:58 pm
नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने भारत-नीदरलैंड संबंधों में बढ़ती गति को रेखांकित किया और कहा कि दोनों देशों को अलग-अलग क्षेत्रों में; नीदरलैंड की एक्सपर्टीज को भारत की स्पीड और स्केल के साथ जोड़ना चाहिए। उन्होंने इनोवेशन, इनवेस्टमेंट, सस्टेनेबिलिटी और डिफेंस में सहयोग पर भी जोर दिया, साथ ही दोनों देशों के संबंधों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाने की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया
May 16th, 10:30 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ; गुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब प्रोजेक्ट को समर्थन देने के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ASML के बीच हुए समझौते के हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस साझेदारी को भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक अहम कदम बताया।चोल कालीन ताम्रपत्रों की वापसी
May 16th, 10:00 pm
हर भारतीय के लिए एक खुशी का क्षण था जब पीएम मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन ने 11वीं शताब्दी के चोल कालीन ताम्रपत्रों को भारत को वापस सौंपने के समारोह में भाग लिया। ये ताम्रपत्र चोल राजाओं द्वारा जारी किए गए शाही दस्तावेज हैं, जिनमें तमिलनाडु के नागपट्टिनम में स्थित अनाइमंगलम गांव को चुलमणिवर्मा विहार नामक बुद्ध विहार को उपहार स्वरूप देने की औपचारिक घोषणा की गई है।भारत-नीदरलैंड पार्टनशिप का भविष्य पहले से कई ज्यादा मजबूत और उज्ज्वल: नीदरलैंड में पीएम मोदी
May 16th, 10:00 pm
नीदरलैंड में सीईओ राउंडटेबल को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, कुशल प्रतिभा और सुधारोन्मुखी नीतियाँ ग्लोबल बिजनेस के लिए नए अवसर पैदा कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत-नीदरलैंड सहयोग को तकनीक, निवेश और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से और मजबूत करने की योजना है।प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड के महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की
May 16th, 08:13 pm
नीदरलैंड की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को मजबूत करने पर विचार - विमर्श किया तथा जारी द्विपक्षीय पहलों पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति महामहिमों की सद्भावना की सराहना की और अपनी यात्रा के दौरान उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।पीएम मोदी नीदरलैंड पहुंचे
May 15th, 11:35 pm
पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण में नीदरलैंड पहुंचे। वहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली दौरे से पहले प्रधानमंत्री का प्रस्थान वक्तव्य
May 15th, 07:56 am
पीएम मोदी 15 से 20 मई 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली सहित पांच देशों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे। इस दौरे के प्रमुख आकर्षणों में स्वीडन में आयोजित यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन और ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में उनकी भागीदारी शामिल है।प्रधानमंत्री 15–20 मई तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे
May 11th, 09:00 pm
पीएम मोदी 15 से 20 मई, 2026 तक यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। नीदरलैंड में वे किंग विलेम-अलेक्जेंडर से मिलेंगे और प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बातचीत करेंगे। स्वीडन में वे प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन से बातचीत करेंगे। नॉर्वे में वे किंग हेराल्ड पंचम से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद वे इटली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से बातचीत की
March 30th, 09:34 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन से बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कई क्षेत्रों में दोनों देशों की साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया और पश्चिम एशिया क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता को दोहराया।नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री ने श्री रॉब जेटन को बधाई दी
February 24th, 02:33 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री रॉब जेटन को बधाई दी है। X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापक संबंधों पर प्रकाश डाला और कहा कि वे द्विपक्षीय संबंधों को और गति देने के लिए अपने डच समकक्ष के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री डिक शूफ की भारत यात्रा
February 19th, 08:47 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री डिक शूफ के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री स्कूफ ने समिट के महत्व पर जोर दिया और विश्वास जताया कि समिट घोषणा-पत्र, भविष्य की नीतिगत चर्चाओं को दिशा देगा। द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड साझेदारी में हो रही लगातार प्रगति का स्वागत किया।प्रधानमंत्री 16 फरवरी को इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
February 15th, 02:21 pm
पीएम मोदी 16 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी 2026 तक इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के साथ आयोजित किया जाएगा और देश में AI के व्यावहारिक उपयोग का एक राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 13 देशों के पवेलियन होंगे, जिनमें वैश्विक तकनीकी कंपनियां, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक और शोध संस्थान, केंद्रीय मंत्रालय, राज्य सरकारें और अंतरराष्ट्रीय साझेदार इसमें भाग लेंगे।नीदरलैंड के प्रधानमंत्री श्री डिक शूफ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की
December 18th, 06:51 pm
पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ से जल, कृषि, स्वास्थ्य, व्यापार, डिफेंस, इनोवेशन और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उन्होंने लोगों के बीच आपसी संबंधों, शिक्षा और संस्कृति पर जोर दिया तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी
July 02nd, 08:22 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीदरलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री डिक शूफ को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूटे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी
June 05th, 08:02 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आज नीदरलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम श्री मार्क रूटे से टेलीफोन पर बातचीत हुई।प्रधानमंत्री ने टीम इंडिया को विश्व कप मैच में जीत के लिए बधाई दी
November 12th, 10:00 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच में जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।