सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन भारत के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं: पीएम मोदी

February 13th, 06:55 pm

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन, भारत की विकास यात्रा में एक नई शुरुआत का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन, देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। पीएम ने जोर देकर कहा कि यहां से बनने वाली हर नीति और हर फैसला, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सेवा की अटूट भावना से प्रेरित होना चाहिए।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

February 13th, 06:30 pm

सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 व 2 का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन, भारत की विकास यात्रा में एक नई शुरुआत का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन, देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं। पीएम ने जोर देकर कहा कि यहां से बनने वाली हर नीति और हर फैसला, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सेवा की अटूट भावना से प्रेरित होना चाहिए।

पीएम मोदी ने नेताजी बोस को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए संस्कृत का सुभाषितम साझा किया

December 30th, 10:10 am

पीएम मोदी ने 30 दिसंबर, 1943 के ऐतिहासिक अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की, जब नेताजी ने पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराया था। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि यह ऐतिहासिक क्षण हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता केवल आकांक्षा से नहीं, बल्कि सामर्थ्य, परिश्रम, न्याय और संगठित संकल्प से आकार लेती है।

राष्ट्र प्रेरणा स्थल हमें संदेश देता है कि हमारा हर कदम, हर पग, हर प्रयास, राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित हो: लखनऊ में पीएम मोदी

December 25th, 06:16 pm

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया

December 25th, 05:23 pm

पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने महामना मालवीय जी, अटल जी और महाराजा बिजली पासी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि अटल जी और मालवीय जी ने भारत की पहचान, एकता और गौरव की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल यह संदेश देता है कि हर कदम, हर पग, हर प्रयास राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होना चाहिए।

राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत हमारे युवा, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं: नागपुर में पीएम मोदी

March 30th, 11:53 am

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी और क्वालिटी आई-केयर में इसकी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र और AIIMS के विस्तार सहित भारत की हेल्थकेयर में प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत की सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना पर उनके प्रभाव को स्वीकार किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की नीव रखी

March 30th, 11:52 am

प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखी और क्वालिटी आई-केयर में इसकी भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र और AIIMS के विस्तार सहित भारत की हेल्थकेयर में प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. हेडगेवार और पूज्य गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा भारत की सांस्कृतिक व सामाजिक चेतना पर उनके प्रभाव को स्वीकार किया।

मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी

March 12th, 06:07 am

पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

March 11th, 07:30 pm

पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रेरणा से हमें ‘विकसित भारत’ के लिए निरंतर कार्यरत रहना है: पीएम मोदी

January 23rd, 11:30 am

पीएम मोदी ने ‘पराक्रम दिवस’ पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेताजी की एकता, त्याग एवं दृढ़ संकल्प की विरासत पर जोर दिया और सभी से अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर ‘विकसित भारत’ बनाने का आग्रह किया। उन्होंने भारत के लिए वैश्विक अवसरों को रेखांकित किया और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट एवं सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पराक्रम दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन

January 23rd, 11:25 am

पीएम मोदी ने ‘पराक्रम दिवस’ पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने नेताजी की एकता, त्याग एवं दृढ़ संकल्प की विरासत पर जोर दिया और सभी से अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर ‘विकसित भारत’ बनाने का आग्रह किया। उन्होंने भारत के लिए वैश्विक अवसरों को रेखांकित किया और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट एवं सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

तमिलनाडु की जनता इस चुनाव में एनडीए को निर्णायक बढ़त देने वाली है: तिरुनेलवेली में पीएम मोदी

April 15th, 04:33 pm

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने राज्य के फर्स्ट टाइम वोटर्स से इस बार एनडीए को वोट देने की विशेष अपील की और पूरी शक्ति से उनके विकास के लिए काम करने का आश्वासन दिया। डीएमके और कांग्रेस की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोग तमिल पहचान और विरासत को खत्म करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में विशाल रैली को संबोधित किया

April 15th, 04:23 pm

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने राज्य के फर्स्ट टाइम वोटर्स से इस बार एनडीए को वोट देने की विशेष अपील की और पूरी शक्ति से उनके विकास के लिए काम करने का आश्वासन दिया। डीएमके और कांग्रेस की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लोग तमिल पहचान और विरासत को खत्म करना चाहते हैं।

कृष्ण-प्रेम के प्रतिमान चैतन्य महाप्रभु के संकल्पों की प्रतिमूर्ति थे श्रील प्रभुपाद जी: पीएम मोदी

February 08th, 01:00 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में श्रील भक्तिसिद्धान्त प्रभुपाद जी की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रभुपाद जी को, कृष्ण-प्रेम के प्रतिमान चैतन्य महाप्रभु के संकल्पों की प्रतिमूर्ति बताया। प्रभु भक्ति की महिमा का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे ऋषियों का दिया हुआ महान दर्शन है, जो आशा और आत्मविश्वास का संचार करता है।

प्रधानमंत्री ने श्रील प्रभुपाद जी की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

February 08th, 12:30 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम् में श्रील भक्तिसिद्धान्त प्रभुपाद जी की 150वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रभुपाद जी को, कृष्ण-प्रेम के प्रतिमान चैतन्य महाप्रभु के संकल्पों की प्रतिमूर्ति बताया। प्रभु भक्ति की महिमा का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमारे ऋषियों का दिया हुआ महान दर्शन है, जो आशा और आत्मविश्वास का संचार करता है।

आज़ाद भारत के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस का सपना अब पूरा हो रहा है: पीएम मोदी

January 23rd, 06:31 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली के लाल किले में, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले 'पराक्रम दिवस' समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन और उनका योगदान, युवा भारत के लिए एक प्रेरणा है। ये प्रेरणा हमारे साथ हमेशा रहे, इसके लिए बीते 10 वर्षों में हमने निरंतर प्रयास किया है। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य, भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से सशक्त और सामरिक रूप से समर्थ बनाना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत पर्व का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लाल किले में पराक्रम दिवस समारोह के अवसर पर संबोधित किया

January 23rd, 06:30 pm

पीएम मोदी ने दिल्ली के लाल किले में, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले 'पराक्रम दिवस' समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन और उनका योगदान, युवा भारत के लिए एक प्रेरणा है। ये प्रेरणा हमारे साथ हमेशा रहे, इसके लिए बीते 10 वर्षों में हमने निरंतर प्रयास किया है। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य, भारत को आर्थिक रूप से समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से सशक्त और सामरिक रूप से समर्थ बनाना है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत पर्व का भी शुभारंभ किया।

पवित्र धाम अयोध्या के विकास में हम कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे: पीएम मोदी

December 30th, 02:15 pm

पीएम मोदी ने अयोध्या में ₹15,700 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अयोध्यावासियों समेत, देश और दुनिया को उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण की प्रतीक्षा है तथा भारत के जन-जन के पुजारी के रूप में वह स्वयं भी इस महान अवसर के लिए उतने ही उत्सुक हैं। पीएम ने देश के लिए नव संकल्प लेने और स्वयं में नव-ऊर्जा संचार के निमित्त देशवासियों से 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्‍यास किया

December 30th, 02:00 pm

पीएम मोदी ने अयोध्या में ₹15,700 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अयोध्यावासियों समेत, देश और दुनिया को उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण की प्रतीक्षा है तथा भारत के जन-जन के पुजारी के रूप में वह स्वयं भी इस महान अवसर के लिए उतने ही उत्सुक हैं। पीएम ने देश के लिए नव संकल्प लेने और स्वयं में नव-ऊर्जा संचार के निमित्त देशवासियों से 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाने का आह्वान किया।

आपदा प्रबंधन प्रयासों को बढ़ावा देने में टेक्नोलॉजी बड़ी भूमिका निभा सकती है: पीएम मोदी

March 10th, 09:43 pm

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में आपदा जोखिम न्‍यूनीकरण के लिए राष्‍ट्रीय मंच (NPDRR) के तीसरे सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नई तकनीक के साथ स्थानीय टेक्नोलॉजी और सामग्री को समृद्ध करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा,परंपरा और टेक्नोलॉजी हमारी ताकत हैं और इस ताकत के साथ हम न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए आपदा प्रतिरोध से संबंधित सर्वश्रेष्ठ मॉडल तैयार कर सकते हैं।