प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और नागरिकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया
June 10th, 11:50 pm
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के नेताओं और हर क्षेत्र के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और बधाई संदेशों के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। इन शुभकामनाओं से अभिभूत होकर उन्होंने कहा कि भारत की सेवा करना और देश की विकास यात्रा में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। लोगों का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत होने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत' के विजन को साकार करने, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को पूरा करने और भारत की वैश्विक साझेदारियों को और मज़बूत करने के लिए और भी ज़्यादा समर्पण के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से भेंट की
June 03rd, 03:03 pm
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।हरिवंश जी देश को प्रगति की राह पर बड़ी छलांग लगाने का भरोसा दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं: राज्यसभा में पीएम मोदी
April 17th, 11:10 am
राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।पीएम मोदी ने राज्यसभा को संबोधित किया
April 17th, 11:00 am
राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सदन के उपसभापति निर्वाचित होने पर श्री हरिवंश को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने हरिवंश जी के पत्रकारिता में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों सदनों के नए सांसद उनके अनुभव और विचारों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में हरिवंश जी द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर भी प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने श्री बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण पर बधाई दी
March 27th, 01:27 pm
पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बालेंद्र शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है।। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह अपने नेपाली समकक्ष के साथ मिलकर भारत-नेपाल की मित्रता और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हैं।कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 6969.04 करोड़ रुपये की लागत से 4 लेन निर्माण को मंजूरी दी
March 18th, 04:10 pm
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे-927 के निर्माण को मंजूरी दी है। इस पर 6969.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह प्रोजेक्ट मुख्य बस्तियों को बायपास करेगा, औसत यात्रा की स्पीड बढ़ाएगा, यात्रा का समय लगभग एक घंटे तक कम करेगा, और पूरी सड़क सुरक्षा, फ्यूल एफिशिएंसी और वाहन चलाने की लागत में सुधार करेगा।प्रधानमंत्री ने नेपाल में चुनावों में मिली सफलता के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेताओं को बधाई दी
March 09th, 10:04 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता श्री बालेंद्र शाह के साथ टेलीफोन पर आत्मीय बातचीत हुई।प्रधानमंत्री ने नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी
March 07th, 05:15 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की जनता और सरकार को देश में चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी है।भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक ही नहीं, बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है: पीएम मोदी
January 03rd, 12:00 pm
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
January 03rd, 11:30 am
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और बौद्ध तीर्थ स्थलों से अपने गहरे जुड़ाव को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के महीनों में जहाँ-जहाँ भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष पहुँचे, वहाँ आस्था और भक्ति की लहर देखने को मिली। सरकार द्वारा बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में मूसलाधार वर्षा के कारण हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया
October 05th, 04:20 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आज मूसलाधार वर्षा के कारण हुई जान-माल की हानि और व्यापक क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस कठिन समय में नेपाल की जनता और सरकार के प्रति भारत के अटूट समर्थन को दोहराया।प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की
September 18th, 01:31 pm
पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की तथा उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई और भारत की ओर से शुभकामनाएँ दीं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, नेपाल में शांति, स्थिरता और प्रगति के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की एवं विशेष संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।मणिपुर, मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है: इंफाल में पीएम मोदी
September 13th, 02:45 pm
इंफाल में ₹1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक नया फेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण; भारत के विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसकी स्पिरिट राज्य में दिखाई देती है। पीएम ने शांति और स्थिरता के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सामान्य जीवन की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मणिपुर से शांति और प्रगति के पथ पर दृढ़ता से बने रहने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया
September 13th, 02:30 pm
इंफाल में ₹1,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ का एक नया फेज शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण; भारत के विकास और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जिसकी स्पिरिट राज्य में दिखाई देती है। पीएम ने शांति और स्थिरता के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, सामान्य जीवन की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने मणिपुर से शांति और प्रगति के पथ पर दृढ़ता से बने रहने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्रीमती सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी
September 13th, 08:57 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर माननीय श्रीमती सुशीला कार्की को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोहराया कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।पीएम ने नेपाल के घटनाक्रम पर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्यूरिटी की बैठक की अध्यक्षता की
September 09th, 10:29 pm
पीएम मोदी ने नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी की बैठक की अध्यक्षता की। हिंसा पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री ने नेपाल के सभी नागरिकों से शांति और एकता के मूल्यों को बनाए रखने की विनम्र अपील की।पीएम मोदी ने BIMSTEC समिट के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात की
April 04th, 04:17 pm
पीएम मोदी ने बैंकॉक में BIMSTEC समिट में नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात की। उन्होंने भारत-नेपाल के मजबूत संबंधों की समीक्षा की, कनेक्टिविटी, एनर्जी तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान में हुई प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने नेपाल को भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत प्राथमिकता देने की बात दोहराते हुए, अपनी बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने का संकल्प लिया।प्रधानमंत्री का 3 से 6 अप्रैल 2025 तक थाईलैंड और श्रीलंका का दौरा
April 02nd, 02:00 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बैंकॉक में आयोजित होने वाले 6वें BIMSTEC समिट में भाग लेने के लिए थाईलैंड (3-4 अप्रैल, 2025) की यात्रा करेंगे। इसके बाद, वे प्रेजिडेंट अनुरा कुमारा दिसानायके के निमंत्रण पर श्रीलंका की राजकीय यात्रा (4-6 अप्रैल, 2025) पर जाएंगे।भारत और थाईलैंड के बीच गहन सांस्कृतिक संबंध दो हजार वर्षों से भी अधिक प्राचीन: SAMVAD कार्यक्रम में पीएम मोदी
February 14th, 08:30 am
थाईलैंड में SAMVAD कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने पर गर्व व्यक्त किया और भारत तथा थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2015 में शिंजो आबे के साथ SAMVAD की शुरुआत को याद किया और एशियाई सदी के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण, प्रगतिशील भविष्य के निर्माण में संघर्ष से बचने, पर्यावरण सद्भाव और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की वकालत की।थाईलैंड में SAMVAD कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी का संबोधन
February 14th, 08:10 am
थाईलैंड में SAMVAD कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने पर गर्व व्यक्त किया और भारत तथा थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 2015 में शिंजो आबे के साथ SAMVAD की शुरुआत को याद किया और एशियाई सदी के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण, प्रगतिशील भविष्य के निर्माण में संघर्ष से बचने, पर्यावरण सद्भाव और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं की वकालत की।