नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से भेंट की
June 03rd, 03:03 pm
नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।प्रधानमंत्री ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की
June 01st, 08:09 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ चर्चा के दौरान राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुनने पर उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने इस बात पर भी खुशी जताई कि राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए बोधगया से भारत में अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति और भारत के बीच जॉइंट स्टेटमेंट जारी
June 01st, 07:16 pm
भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने पीएम मोदी से मुलाकात की और आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की समीक्षा करते हुए दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की। पीएम मोदी ने दोहराया कि म्यांमार भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और महासागर नीतियों का संगम स्थल है। म्यांमार के राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर चर्चा
March 24th, 09:11 pm
पीएम मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका ने फोन किया और दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बारे में चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका एनर्जी कोऑपरेशन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के अवसर पर प्रधानमंत्री की मॉरीशस के प्रधानमंत्री के साथ बैठक
February 20th, 10:13 pm
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के मौके पर मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ‘उन्नत रणनीतिक साझेदारी’ की प्रगति की समीक्षा की और AI तथा इनोवेशन के नेतृत्व वाले क्षेत्रों में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने भारत के विजन MAHASAGAR और ‘नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत भारत-मॉरीशस साझेदारी के स्थायी महत्व की भी पुष्टि की।मॉरीशस, भारत की Neighbourhood First पॉलिसी और Vision ‘महासागर’ का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है: पीएम मोदी
September 11th, 12:30 pm
वाराणसी में संयुक्त प्रेस वार्ता में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि काशी में गंगा के अविरल प्रवाह की तरह, भारतीय संस्कृति के सतत प्रवाह ने मॉरीशस को समृद्ध किया है। उन्होंने चागोस समझौते के सफल समापन पर पीएम रामगुलाम और मॉरीशस के लोगों को बधाई दी। पीएम ने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए मॉरीशस के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की।प्रधानमंत्री 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे
September 10th, 01:01 pm
पीएम मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पीएम, मॉरीशस के पीएम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद, पीएम देहरादून जाएँगे, जहाँ वे उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और उसके बाद अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात की
July 25th, 08:48 pm
पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से माले में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने Comprehensive Economic and Maritime Security के लिए, भारत-मालदीव जॉइंट विजन के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा की, तथा वे छह समझौता ज्ञापनों (MOUs) के आदान-प्रदान के भी साक्षी बने। प्रधानमंत्री ने Neighbourhood First और विजन MAHASAGAR पॉलिसीज के अनुरूप, मालदीव के साथ संबंधों को और गहरा करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।यूनाइटेड किंगडम और मालदीव की यात्रा पर प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य
July 23rd, 01:05 pm
पीएम मोदी 23 से 26 जुलाई के बीच, ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रा और मालदीव की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वे पीएम स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे और CSP की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी, 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में 'मुख्य अतिथि' होंगे। वे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।