कैबिनेट ने निर्यातकों के लिए ऋण गारंटी योजना (सीजीएसई) को मंज़ूरी दी

November 12th, 08:23 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्यात क्षेत्र के लिए ऋण गारंटी योजना (सीजीएसई) शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत निर्यातकों को 100% गारंटी कवरेज मिलेगा, जिससे पूंजी प्रवाह आसान होगा और व्यापारिक स्थिरता बढ़ेगी। यह कदम न केवल भारत के 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य की दिशा में अहम साबित होगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी और सशक्त करेगा।