प्रधानमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देने के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया

August 15th, 07:26 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए विश्व के राजनेताओं का आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया

March 12th, 03:12 pm

पीएम मोदी मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां राष्ट्रपति धरमबीर गोकुल ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ (G.C.S.K) से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत और मॉरीशस के बीच स्थायी मित्रता को समर्पित किया। समारोह में भारतीय नौसेना का मार्चिंग कंटिन्जेंट और एक भारतीय नौसैनिक जहाज का पोर्ट कॉल भी शामिल था।

यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है: मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर पीएम मोदी

March 12th, 03:00 pm

पीएम मोदी ने मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया। पीएम ने कहा कि यह अवार्ड 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान ग्लोबल साउथ की साझा आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है। उन्होंने इसे भारतीय मूल के पूर्वजों और उनकी सभी पीढ़ियों को समर्पित किया। उन्होंने भारत-मॉरीशस रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ग्लोबल साउथ के लिए हमारा विजन SAGAR से आगे बढ़कर MAHASAGAR रहेगा: पीएम मोदी

March 12th, 12:30 pm

मॉरीशस की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों पर जोर दिया और पीएम रामगुलाम के साथ ‘Enhanced स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की घोषणा की। भारत; पार्लियामेंट की नई बिल्डिंग के निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर के मॉडर्नाइजेशन और सुरक्षा को मजबूत करने में सहायता करेगा। डिजिटल इनोवेशन, ट्रेड और सांस्कृतिक संबंधों पर फोकस करते हुए, पीएम मोदी ने रीजनल ग्रोथ और कोऑपरेशन के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

अगर विश्व में कोई एक देश है जिसका भारत पर पूरा हक है, वह मॉरीशस है: पीएम मोदी

March 12th, 06:15 am

पीएम मोदी ने मॉरीशस के पीएम द्वारा आयोजित बैंक्वेट डिनर को एड्रेस करते हुए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने भारत और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक व पारिवारिक संबंधों पर प्रकाश डाला तथा साझा मूल्यों, आपसी विश्वास और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने मॉरीशस के विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और मजबूत क्षेत्रीय एकता, समृद्धि और सुरक्षा का आह्वान किया।

मॉरीशस सिर्फ साझेदार देश नहीं है; हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है: पीएम मोदी

March 12th, 06:07 am

पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

March 11th, 07:30 pm

पीएम मोदी ने मॉरीशस में भारतीय समुदाय और भारत के मित्रों की एक सभा को संबोधित किया। एक स्पेशल जेस्चर के अंतर्गत, उन्होंने पीएम रामगुलाम और श्रीमती वीणा रामगुलाम को OCI कार्ड सौंपे। पीएम ने मॉरीशस के लोगों को उनके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं। पीएम ने मॉरीशस को 'मिनी इंडिया' बताया और कहा, मॉरीशस केवल एक पार्टनर देश नहीं है, हमारे लिए मॉरीशस एक परिवार है। उन्होंने इंटरनेशनल सोलर अलायंस और ग्लोबल बायो-फ्यूल्स अलायंस में मॉरीशस की भागीदारी की सराहना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के भावी प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम को उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी

November 11th, 08:57 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस के भावी प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी।