प्रधानमंत्री ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम श्रेणी कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर नवीन कुमार को बधाई दी
August 06th, 11:58 pm
पीएम मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 74 किलोग्राम श्रेणी कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर नवीन कुमार को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि नवीन कुमार को स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। उनका असाधारण आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक पूरी तरह प्रदर्शित है। उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।