एनर्जी रेजिलिएंस को मजबूत करने पर भारत- जापान के बीच जॉइंट स्टेटमेंट जारी
July 02nd, 10:04 pm
पीएम मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने एनर्जी रेजिलिएंस पर एक जॉइंट स्टेटमेंट का समर्थन किया। इस दौरान दोनों देशों ने बदलती भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस साझेदारी के तहत स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, मजबूत ऊर्जा सप्लाई चेन, मैरीटाइम एनर्जी ट्रांसपोर्ट, संस्थागत सहयोग और बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि दोनों देशों को स्थिर, सुरक्षित और किफायती ऊर्जा की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ के वित्तीय प्रावधान के साथ सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी
May 13th, 03:29 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ₹37,500 करोड़ के वित्तीय प्रावधान के साथ सतही कोयला/लिग्नाइट गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देने की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता घटाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगी। इसके तहत कोयला उत्पादक क्षेत्रों में 25 प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 50,000 रोजगार पैदा होने का अनुमान है।आज शुरू की गई परियोजनाओं से तमिलनाडु में ऊर्जा की उपलब्धता और कनेक्टिविटी में सुधार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे: तिरुचिरापल्ली में पीएम मोदी
March 11th, 05:45 pm
पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।पीएम मोदी ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग ₹5,650 करोड की अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
March 11th, 05:30 pm
पीएम मोदी ने तिरुचिरापल्ली में करीब ₹5,650 करोड़ के कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनका उद्देश्य तमिलनाडु के इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोनॉमी को मजबूत करना है। इन पहलों में क्लीन एनर्जी, पेट्रोलियम से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और हाईवे, रेलवे तथा ग्रामीण सड़कों के जरिए बेहतर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी शामिल हैं। उन्होंने चेन्नई में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट शुरू किया, जिससे ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती मिली।प्रधानमंत्री 11 मार्च को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे
March 09th, 09:54 pm
पीएम मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे। वे केरलम के एर्नाकुलम में एनर्जी और कनेक्टिविटी से जुड़े ₹10,800 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे। प्रधानमंत्री, अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत तीन रीडेवलप्ड रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। बाद में वे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी और रेलवे सर्विसेज को कवर करने वाले ₹5,650 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे।पीएम मोदी ने एनर्जी सेक्टर के सीईओ के साथ संवाद किया
January 28th, 09:09 pm
इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2026 के तहत पीएम मोदी ने ग्लोबल एनर्जी सेक्टर के सीईओ के साथ संवाद किया। इस बातचीत के दौरान सीईओ ने भारत की विकास गति पर गहरा भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किए गए निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों के कारण एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन सेक्टर में लगभग 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की संभावना है।आंध्र प्रदेश स्वाभिमान और संस्कृति की धरती है, यह साइंस और इनोवेशन का केंद्र भी है: करनूल में पीएम मोदी
October 16th, 03:00 pm
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के करनूल में लगभग ₹13,430 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये पहल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाएँगी। पीएम ने कहा कि राज्य के पास दूरदर्शी नेतृत्व है और उसे केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल, राज्य में भारत का पहला एआई हब स्थापित करने जा रही है।पीएम मोदी ने करनूल, आंध्र प्रदेश में ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की
October 16th, 02:30 pm
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के करनूल में लगभग ₹13,430 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। ये पहल कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाएँगी। पीएम ने कहा कि राज्य के पास दूरदर्शी नेतृत्व है और उसे केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल, राज्य में भारत का पहला एआई हब स्थापित करने जा रही है।प्रधानमंत्री 6 अगस्त को कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे
August 04th, 05:44 pm
पीएम मोदी, 6 अगस्त को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित कर्तव्य भवन का दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। यह मॉडर्न, एफिशिएंट और सिटीजन-सेंट्रिक गवर्नेंस के पीएम के विजन के प्रति, सरकार की प्रतिबद्धता में एक अहम उपलब्धि साबित होगा। कर्तव्य भवन-03 को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर एफिशिएंसी, इनोवेशन और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।वैश्विक अनिश्चितता के बीच, एक बात निश्चित है - भारत की रैपिड ग्रोथ: 'एडवांटेज असम समिट' में पीएम मोदी
February 25th, 11:10 am
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की विकास यात्रा में असम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और असम की आर्थिक प्रगति की प्रशंसा की, जो छह वर्षों में दोगुनी होकर ₹6 लाख करोड़ हो गई है। बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट के अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से असम की क्षमता का लाभ उठाने तथा ‘विकसित भारत’ की यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।पीएम मोदी ने ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया
February 25th, 10:45 am
पीएम मोदी ने गुवाहाटी में ‘एडवांटेज असम 2.0 इंवेस्टमेंट & इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2025’ का उद्घाटन किया, जिसमें उन्होंने भारत की विकास यात्रा में असम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट की अपार संभावनाओं पर जोर दिया और असम की आर्थिक प्रगति की प्रशंसा की, जो छह वर्षों में दोगुनी होकर ₹6 लाख करोड़ हो गई है। बेहतर कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट के अवसरों पर जोर देते हुए उन्होंने इंडस्ट्री लीडर्स से असम की क्षमता का लाभ उठाने तथा ‘विकसित भारत’ की यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।भारत अपनी ही नहीं, दुनिया की ग्रोथ को भी ड्राइव कर रहा है: ‘इंडिया एनर्जी वीक’ में पीएम मोदी
February 11th, 11:37 am
‘इंडिया एनर्जी वीक’ में पीएम मोदी ने रिसोर्सेज, इनोवेशन, आर्थिक ताकत, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और सस्टेनेबिलिटी के आधार पर भारत की एनर्जी महत्वाकांक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी, बायो फ्यूल व ग्रीन एनर्जी, नीतिगत सुधारों और निवेश अवसरों में भारत की तीव्र प्रगति पर जोर दिया, तथा ग्लोबल ग्रोथ और एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाने के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन
February 11th, 09:55 am
‘इंडिया एनर्जी वीक’ में पीएम मोदी ने रिसोर्सेज, इनोवेशन, आर्थिक ताकत, रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और सस्टेनेबिलिटी के आधार पर भारत की एनर्जी महत्वाकांक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी, बायो फ्यूल व ग्रीन एनर्जी, नीतिगत सुधारों और निवेश अवसरों में भारत की तीव्र प्रगति पर जोर दिया, तथा ग्लोबल ग्रोथ और एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाने के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की गुयाना की राजकीय यात्रा (19-21 नवंबर, 2024)
November 20th, 09:55 pm
पीएम मोदी की गुयाना की राजकीय यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें PMBJP के तहत हाइड्रोकार्बन, कृषि और किफायती दवा आपूर्ति में सहयोग शामिल है। 2024-27 के आदान-प्रदान कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया गया, जबकि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रयासों से भारत के UPI और अन्य टेक सॉल्यूशंस गुयाना में आएंगे। मेडिकल प्रोडक्ट रेगुलेशन और फार्मा स्टैंडर्ड्स पर समझौतों का उद्देश्य हेल्थकेयर सहयोग को बढ़ावा देना है। ट्रेनिंग, रिसर्च और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करते हुए रक्षा और प्रसारण साझेदारी भी स्थापित की गई।प्रधानमंत्री 13 नवंबर को बिहार का दौरा करेंगे
November 12th, 08:26 pm
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 13 नवम्बर को बिहार का दौरा करेंगे। वह दरभंगा जाएंगे और सुबह 10:45 बजे बिहार में लगभग 12,100 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और देश को समर्पित करेंगे।मोदी के सेवाकाल में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है: हाजीपुर में पीएम मोदी
May 13th, 11:21 pm
बिहार के हाजीपुर में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि एनडीए को दिया गया आपका वोट केन्द्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा, वहीं आरजेडी, कांग्रेस और इंडी अलायंस को गलती से भी दिए गए वोट का बेकार जाना तय है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, सामाजिक न्याय के नाम पर ‘लालटेन वालों’ ने बिहार में सिर्फ अंधेरगर्दी फैलाई और बिहार के लोगों को गरीबी तथा अभाव में धकेलने का काम किया।प्रधानमंत्री ने बिहार में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया
May 13th, 10:30 am
पीएम मोदी ने बिहार के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए को दिया गया आपका वोट केन्द्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा, वहीं आरजेडी, कांग्रेस और इंडी अलायंस को गलती से भी दिए गए वोट का बेकार जाना तय है। मुजफ्फरपुर में उन्होंने कहा कि आरजेडी के जंगलराज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था और ये एनडीए की सरकार है, जो बिहार में कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाई है। सारण की तीसरी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव देश की साख, धाक और रुतबा बढ़ाने के लिए है।विकसित भारत-विकसित तेलंगाना का लक्ष्य हासिल करना हमारी प्रतिबद्धता: पीएम मोदी
March 04th, 12:45 pm
पीएम मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 15 दिनों में देश में अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है और 'विकास उत्सव' की इसी कड़ी में तेलंगाना भी अनेक अहम विकास कार्यों का साक्षी बन रहा है। उन्होंने राज्य के सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे TRS के BRS बन जाने से कुछ नहीं बदला था, वैसे ही BRS के स्थान पर कांग्रेस के आने से भी कुछ बदलाव नहीं हुआ है।प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में विशाल जनसभा को संबोधित किया
March 04th, 12:24 pm
पीएम मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते 15 दिनों में देश में अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत की गई है और 'विकास उत्सव' की इसी कड़ी में तेलंगाना भी अनेक अहम विकास कार्यों का साक्षी बन रहा है। उन्होंने राज्य के सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे TRS के BRS बन जाने से कुछ नहीं बदला था, वैसे ही BRS के स्थान पर कांग्रेस के आने से भी कुछ बदलाव नहीं हुआ है।प्रधानमंत्री 4 से 6 मार्च तक तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर रहेंगे
March 03rd, 11:58 am
4 मार्च को पीएम मोदी, तेलंगाना के आदिलाबाद में ₹56,000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे तथा तमिलनाडु के कलपक्कम में 'भाविनी' का दौरा करेंगे। 5 मार्च को पीएम, हैदराबाद में सिविल एविएशन रिसर्च ऑर्गेनाईजेशन का लोकार्पण, तेलंगाना के संगारेड्डी में ₹6,800 करोड़ और ओडिशा के जाजपुर में ₹19,600 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। 6 मार्च को प्रधानमंत्री कोलकाता में ₹15,400 करोड़ तथा बिहार के बेतिया में लगभग ₹8,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।