उत्तर प्रदेश देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है: पीएम मोदी
February 21st, 05:30 pm
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में उन्होंने इस कार्यक्रम को, भारत के ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि 2026 में भारत ने विकास की रफ्तार और तेज की है। उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और इंडिया एनर्जी समिट जैसे बड़े आयोजनों का उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की वजह से उत्तर प्रदेश की पहचान बदल गई है।पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा उत्तर प्रदेश में HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया
February 21st, 05:00 pm
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में उन्होंने इस कार्यक्रम को, भारत के ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि 2026 में भारत ने विकास की रफ्तार और तेज की है। उन्होंने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस और इंडिया एनर्जी समिट जैसे बड़े आयोजनों का उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की वजह से उत्तर प्रदेश की पहचान बदल गई है।स्टार्टअप्स का साहस, आत्मविश्वास और नवाचार भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं: पीएम मोदी
January 16th, 01:30 pm
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने पिछले एक दशक में स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न की संख्या में हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी पर प्रकाश डाला और स्टार्टअप्स में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत फरवरी 2026 में AI इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करने जा रहा है, जो युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने युवाओं से मेहनत करने और नवाचार करने का आग्रह कियाप्रधानमंत्री ने स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर शुभकामनाएं दीं
January 16th, 09:28 am
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर, स्टार्टअप जगत से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष का उत्सव विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ के एक दशक पूर्ण होने का प्रतीक है।प्रधानमंत्री 16 जनवरी को स्टार्टअप इंडिया के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे
January 15th, 09:00 am
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर, पीएम मोदी 16 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया पहल के एक दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री देश के सक्रिय और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। देशभर में दो लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के साथ यह क्षेत्र रोजगार सृजन का एक मजबूत और महत्वपूर्ण आधार बनकर उभरा है।