प्रधानमंत्री 29-30 नवंबर को रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे

November 27th, 12:45 pm

पीएम मोदी 29-30 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे। 'विकसित भारत: सुरक्षा आयाम' थीम पर आधारित इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। इसी दौरान प्रधानमंत्री उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

May 10th, 02:31 pm

पीएम मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री, NSA, CDS और सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

May 09th, 10:24 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सशस्त्र बलों के प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

‘अफगानिस्तान पर दिल्ली क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद’ में भाग लेने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों/सुरक्षा परिषदों के सचिवों ने प्रधानमंत्री से भेंट की

November 10th, 07:53 pm

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल द्वारा आज आयोजित ‘अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सुरक्षा संवाद’ में भाग लेने के लिए दिल्ली में उपस्थित सात देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषदों के प्रमुखों ने इस संवाद के संपन्‍न हो जाने के बाद संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

सेना प्रमुखों से मिले प्रधानमंत्री मोदी

November 08th, 05:07 pm

थल सेना अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा और उप वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल बिरेंदर सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।