भारत की स्पिरिट को नहीं तोड़ पाएगा आतंकवाद: पीएम मोदी
April 24th, 03:36 pm
पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की दुखद मौत पर भारत शोक में डूबा है। बिहार के मधुबनी में आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पूरे देश की ओर से शोक व्यक्त किया और गहरा दुख व रोष प्रकट किया। पीड़ितों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया, जिसमें पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ एकजुट दिखा।आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी: मधुबनी, बिहार में पीएम मोदी
April 24th, 12:00 pm
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने मधुबनी, बिहार का दौरा किया और ₹13,480 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पिछले दशक में पंचायतों के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने घोषणा की, जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को, और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया
April 24th, 11:50 am
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पीएम मोदी ने मधुबनी, बिहार का दौरा किया और ₹13,480 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने पिछले दशक में पंचायतों के सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने घोषणा की, जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को, और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी।”प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को बिहार का दौरा करेंगे
April 23rd, 06:30 pm
पीएम मोदी, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर बिहार का दौरा करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मान्यता और प्रोत्साहन देते हुए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री LPG बॉटलिंग प्लांट और कई बिजली परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वे बिहार में कई रेल परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे और देशभर में PMAY के कई लाभार्थियों को सहायता प्रदान करेंगे।प्रधानमंत्री 24 और 25 अप्रैल को मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नगर हवेली और दमन एवं दीव का दौरा करेंगे
April 21st, 03:02 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 और 25 अप्रैल 2023 को मध्य प्रदेश, केरल, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव का दौरा करेंगे। पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।लोकतंत्र हो या विकास का संकल्प, जम्मू-कश्मीर नया उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है: पीएम
April 24th, 11:31 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा,बात डेमोक्रेसी की हो या संकल्प डेवलपमेंट का, आज जम्मू कश्मीर नया उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। बीते 2-3 सालों में जम्मू कश्मीर में विकास के नए आयाम बने हैं।राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर पहुंचे
April 24th, 11:30 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा,बात डेमोक्रेसी की हो या संकल्प डेवलपमेंट का, आज जम्मू कश्मीर नया उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। बीते 2-3 सालों में जम्मू कश्मीर में विकास के नए आयाम बने हैं।प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोगों को बधाई दी
April 24th, 09:51 am
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं।प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को स्वामित्व स्कीम के तहत संपत्ति कार्ड के फिजिकल डिस्ट्रीब्यूशन का शुभारंभ करेंगे
October 09th, 01:31 pm
ग्रामीण भारत को बदलने और लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने के एक ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को स्वामित्व स्कीम के तहत संपत्ति कार्ड के फिजिकल डिस्ट्रीब्यूशन का शुभारंभ करेंगे। यह लगभग एक लाख प्रॉपर्टी होल्डर्स को उनके मोबाइल फोन पर वितरित एसएमएस लिंक के माध्यम से अपने संपत्ति कार्ड डाउनलोड करने में सक्षम करेगा।