परिणामों की सूची: पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा

July 11th, 08:03 am

पीएम नरेन्द्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान, भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कई अहम फैसलों की घोषणा की। इस दौरान 10 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। साथ ही डिफेंस, मैरीटाइम सिक्योरिटी, ट्रेड, टूरिज्म, कल्चर, एग्रीकल्चर, स्पोर्ट्स, डिजास्टर मैनेजमेंट, रिसर्च और पीपल-टू-पीपल टाइस जैसे क्षेत्रों में बड़ी पहलों की घोषणा की गई। साथ ही, 2030 तक के लिए एक साझा रोडमैप भी पेश किया गया।

हमारे लोकतांत्रिक मूल्य और साझा आकांक्षाएँ भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएँगे: पीएम मोदी

July 07th, 03:15 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया की संसद को किया संबोधित

July 07th, 03:00 pm

जकार्ता में इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए, पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों देशों की समुद्री साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए 'गंगा-महाकम विजन' का प्रस्ताव रखा। प्रधानमंत्री ने विकास, सुरक्षा तथा 'ग्लोबल साउथ' से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति के बीच हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता

June 14th, 08:37 pm

पीएम मोदी ने नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने 'भारत-फ्रांस स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डिफेंस, स्पेस, AI, इनोवेशन, ट्रेड और क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी। साथ ही, दोनों देशों ने इनोवेशन रोडमैप 2030 को अपनाया और अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्चस्तरीय तंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा टैलेंट मोबिलिटी, एजुकेशन, सप्लाई चेन की मजबूती और वैश्विक घटनाक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

कैबिनेट ने गुजरात के अहमदाबाद जिले को कवर करने वाले एक नए प्रोजेक्ट को मंजूरी दी, भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में होगी करीब 134 किमी की वृद्धि

May 13th, 03:34 pm

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमिटी ने गुजरात में ₹20,667 करोड़ की अनुमानित लागत वाले अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। स्वदेशी तकनीक से विकसित भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना का उद्देश्य अहमदाबाद, धोलेरा SIR, आगामी धोलेरा एयरपोर्ट और लोथल नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही यह परियोजना राज्यभर में आवाजाही, लॉजिस्टिक्स एफिशिएंसी और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी।

परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री का इजराइल दौरा

February 26th, 07:41 pm

पीएम मोदी की इजराइल की राजकीय यात्रा के दौरान कई समझौता ज्ञापनों और समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें समुद्री विरासत, कृषि, सांस्कृतिक आदान प्रदान, डिजिटल पेमेंट, श्रम आवाजाही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फिशरीज एवं एक्वाकल्चर जैसे क्षेत्र शामिल रहे।

भारत-फ्रांस संयुक्त बयान

February 18th, 08:10 am

फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लिया। श्री मैक्रों और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता की और 17 फरवरी को मुंबई में संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मैक्रों की यह भारत की चौथी यात्रा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2025 में फ्रांस का दौरा किया था।

भारत और जर्मनी के बीच घनिष्ठ सहयोग पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है: जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी

January 12th, 12:49 pm

पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अहमदाबाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जर्मनी के साथ अपनी मित्रता और साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि हमारा द्विपक्षीय व्यापार अब तक के अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुँच चुका है और 50 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि दोनों देशों ने कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

भारत की ग्रोथ से जुड़ी फैक्ट शीट; रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र की सक्सेस स्टोरी है: राजकोट में पीएम मोदी

January 11th, 02:45 pm

पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप और सौराष्ट्र के सूखे को याद करते हुए, पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ व सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया

January 11th, 02:30 pm

पीएम मोदी ने राजकोट में कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप और सौराष्ट्र के सूखे को याद करते हुए, पीएम ने कहा कि ये क्षेत्र अब ‘आत्मनिर्भर भारत’ और भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति की समीक्षा की

September 20th, 09:52 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर की प्रगति की समीक्षा की। श्री मोदी ने कहा, पूरा होने पर यह दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री संग्रहालय होगा। यह भारत की प्राचीन समुद्री परंपराओं को प्रदर्शित करेगा और पर्यटन, अनुसंधान, शिक्षा और कौशल विकास का केंद्र भी बनेगा।

प्रधानमंत्री 20 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे

September 19th, 05:22 pm

पीएम मोदी 20 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। भावनगर में वे 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में भाग लेंगे और ₹34,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री ₹7,870 करोड़ से अधिक की समुद्री परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। वे धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और लोथल स्थित नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की थाईलैंड यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन

April 03rd, 08:36 pm

प्रधानमंत्री मोदी और थाईलैंड की पीएम शिनावात्रा ने भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी की स्थापना पर संयुक्त घोषणा की। उनकी उपस्थिति में विभिन्न समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया, जिनमें डिजिटल टेक्नोलॉजीज में सहयोग के लिए MoU और गुजरात के लोथल में नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) के डेवलपमेंट के लिए MoU शामिल हैं।

गुजरात में प्रत्येक घर और खेत तक पानी पहुंचाने का अभियान निष्ठा और पवित्रता से जारी: अमरेली में पीएम मोदी

October 28th, 04:00 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के अमरेली में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने पिछले दो दशकों में हर घर और खेत तक पानी पहुंचाने में गुजरात की बेहतरीन प्रगति को पूरे देश के लिए एक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर कोने तक पानी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और आज की परियोजनाएं इस क्षेत्र में लाखों लोगों को और लाभ पहुंचाएंगी।

पीएम मोदी ने गुजरात के अमरेली में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

October 28th, 03:30 pm

पीएम मोदी ने गुजरात के अमरेली में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने पिछले दो दशकों में हर घर और खेत तक पानी पहुंचाने में गुजरात की बेहतरीन प्रगति को पूरे देश के लिए एक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर कोने तक पानी पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और आज की परियोजनाएं इस क्षेत्र में लाखों लोगों को और लाभ पहुंचाएंगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के निर्माण पर ‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट लिखा

October 15th, 03:37 pm

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखकर गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने के लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) विकसित करने की अनुमति प्रदान की

October 09th, 03:56 pm

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने गुजरात के लोथल में नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (NMHC) के डेवलपमेंट को मंजूरी दी है। NMHC प्रोजेक्ट का कार्यान्वयन; स्थानीय समुदायों, पर्यटकों, शोधकर्ताओं, शैक्षिक संस्थानों, सांस्कृतिक संगठनों, पर्यावरण समूहों और व्यवसायों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही इससे लगभग 22,000 नौकरियाँ भी सृजित होने की उम्मीद है।

भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर में दुनिया की मैरीटाइम इंडस्ट्री के कायाकल्प का सामर्थ्य: पीएम मोदी

October 17th, 11:10 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत मैरीटाइम क्षमता, देश और दुनिया को लाभ पहुंचाती है और इसी सोच के साथ उनकी सरकार, बीते 9 वर्षों से मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 का उद्घाटन किया

October 17th, 10:44 am

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुंबई में ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत मैरीटाइम क्षमता, देश और दुनिया को लाभ पहुंचाती है और इसी सोच के साथ उनकी सरकार, बीते 9 वर्षों से मैरीटाइम इंफ्रास्ट्रक्चर के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।

हमने पिछले 8 वर्षों में दृढ़ कार्रवाई कर आतंकवाद को समाप्त किया : जामनगर में पीएम मोदी

November 28th, 02:15 pm

दिन की अपनी तीसरी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर भारत होना भी उतना ही जरूरी है और इसलिए गुजरात के उद्योगों की, MSMEs-लघु उद्योगों की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते वर्षों में जामनगर की बांधणी कला और यहां के ब्रास उद्योग को बहुत प्रोत्साहन दिया गया है। आज पिन से लेकर एयरक्राफ्ट के पार्ट्स तक यहां जामनगर में बनते हैं।