कैबिनेट ने SARTHAK-PDS के तहत दो योजनाओं के इंटीग्रेशन और कंटिन्यूएशन को दी मंजूरी
May 27th, 02:53 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने ‘सार्थक पीडीएस’ (SARTHAK PDS) को एक अम्ब्रेला योजना के रूप में जारी रखने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 25,530 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), NLP और ब्लॉकचेन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस यह योजना अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार को कम करने और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने का लक्ष्य रखती है।केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सत्र 2023-24 के दौरान खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को स्वीकृति दी
June 07th, 05:35 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के दौरान सभी स्वीकृत खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सरकार ने फसल उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसलों में विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मार्केटिंग सीजन 2023-24 हेतु खरीफ फसलों के MSP में वृद्धि की हैं।केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले तीन महीनों (अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2022 तक) के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी
September 28th, 04:06 pm
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY-Phase VII) के लिए 3 महीने की अवधि यानी अक्टूबर से दिसंबर 2022 के लिए विस्तार को मंजूरी दे दी है। सरकार ने यह मानते हुए कि लोग महामारी के कठिन दौर से गुजरे हैं, पीएमजीकेएवाई को तीन महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।कैबिनेट ने सभी सरकारी योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल के वितरण को मंजूरी दी
April 08th, 03:58 pm
पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीईए ने फोर्टिफाइड चावल (पोषणयुक्त चावल) की सप्लाई के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। फोर्टीफिकेशन से देश के हर गरीब व्यक्ति को कुपोषण और महिलाओं, बच्चों, स्तनपान कराने वाली माताओं में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए पोषण मिलेगा। चावल के फोर्टिफिकेशन की पूरी लागत (लगभग 2,700 करोड़ रुपये प्रति वर्ष) भारत सरकार द्वारा वहन की जाएगी।प्रधानमंत्री 3 अगस्त को गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे
August 01st, 09:28 pm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 अगस्त 2021 को गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। योजना के बारे में और जागरूकता फैलाने के लिए राज्य में एक जन-भागीदारी कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।